MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
Vishwanath Singh | Mar 09, 2025, 11:59 IST
The Sootr
डीन ने एचएलएल कंपनी का ट्रक बुलवाया और उसमें सरकारी संपत्ति–सीमेंट की कुर्सी, सोफा, फ्रिज, पर्दे, एसी, पंखे, ट्यूबलाइट, लैपटॉप, एलसीडी, 25 से ज्यादा गमले, एयर प्यूरीफायर, टेबल आदि सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा सामान भरकर ले गए।
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने एक अजीबोगरीब हरकत की है, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन की फिल्म "नमक हलाल" का वह गाना याद आता है – 'आपका तो लगता है, बस यही सपना, राम नाम जपना, पराया माल अपना'। वे नवंबर में कॉलेज से रिटायर क्या हुए कि एचएलएल कंपनी के ट्रक में सरकारी सामान को अपना समझकर भर ले गए। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन उनसे सरकारी सामान को वापस लौटाने के लिए मिन्नतें कर रहा है, लेकिन डॉ. दीक्षित भी हैं कि सामान लौटाने के लिए बहाने बनाते जा रहे हैं।
डॉ. संजय दीक्षित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पद से नवंबर में रिटायर हो गए। उसके बाद जब उन्हें कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अपना बंगला खाली करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इसे अपने अंदाज में खाली करना ले लिया। फिर क्या था, उन्होंने सच में पूरा बंगला ‘खाली’ कर दिया। यहां से वे अपने साथ ना केवल अपना सामान ले गए, बल्कि वह सामान भी ले गए जो सरकारी संपत्ति के तौर पर बतौर डीन उन्हें मिला था।
यह खबर भी पढ़ें... यो यो हनी सिंह का पांच करोड़ का कंसर्ट दो घंटे में खत्म, ठगा गए 20 हजार दर्शक
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित के बंगले को खाली करने के बाद जब माली गार्डन में पहुंचा, तो उसने गमले तलाशने शुरू किए। कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि गार्डन के सारे अच्छे गमले तो डॉ. दीक्षित अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद उसने बचे हुए पौधों और गमलों की ही बागवानी करना शुरू किया।
यह खबर भी पढ़ें...Indore News : वार्ड 59 पार्षद नदारद, पिता ने ले डाली निगम अफसरों की बैठक
आमतौर पर शहर के प्रबुद्धजन या सामाजिक और राजनीतिक संगठन अपने प्रियजनों की याद में या फिर सीएसआर फंड के तहत एमजीएम मेडिकल कॉलेज या इससे संबद्ध एमवायएच, सुपर स्पेशियलिटी आदि में मरीजों के हित में सामान दान करते रहते हैं। इस सामान का उपयोग शासकीय कार्यालय या अस्पतालों में किया जाता है। इस मामले में जो जानकारी सामने आ रही है, वह यह है कि डॉ. दीक्षित दान में दिए गए सामान का उपयोग स्वयं के लिए कर रहे थे और जिसे वे रिटायर होने पर अपने साथ ले गए। बताया गया कि इसमें कुछ सामान, जैसे कि कुर्सी, टेबल, एयर प्यूरीफायर आदि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भी शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
डॉ. दीक्षित के रिटायर होने के बाद डॉ. वी.पी. पांडे को डीन का प्रभार मिला। इसके बाद उन्हें स्टाफ से जानकारी मिली कि डॉ. दीक्षित अपने साथ ना केवल डीन बंगले का सामान, बल्कि मेडिकल कॉलेज के डीन ऑफिस का सामान भी ले गए हैं। इसके बाद डॉ. पांडे ने डॉ. दीक्षित को कॉल करके सामान लौटाने के लिए कहा। इस पर वे कई दिनों तक टालमटोल करते रहे।
यह खबर भी पढ़ें... पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल- मंत्री पटेल को भिखारी, मंत्री कैलाश को पाखंडी राजनेता बोला
डॉ. दीक्षित ने जब बंगला खाली किया, तो पूरा ट्रक भरकर सामान ले गए। सूत्रों के मुताबिक, जब डॉ. पांडे ने कार्रवाई की बात कही, तब बमुश्किल ढाई महीने बाद 5 सामान लौटाया। इसमें लैपटॉप, फ्रिज, सोफा, प्रिंटर और सीमेंट की कुर्सी शामिल हैं। बताया जाता है कि इस सामान की एंट्री स्थापना शाखा में पूर्व में पदस्थ राकेश गोरखे ने की थी।
फोन का जवाब तक नहीं दिया
इस संबंध में जब डॉ. दीक्षित से उनका पक्ष जानने के लिए द सूत्र ने उन्हें 3 दिन तक कॉल व मैसेज किए, लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया। वे जो सरकारी सामान अपने साथ ले गए थे उसके फोटो भी उन्हें भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मौजूदा डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे मीडिया और कर्मचारियों से मिली है। यह काफी गंभीर मामला है। चूंकि यह शासकीय संपत्ति से जुड़ा मामला है, इसलिए मैं इसे दिखवा रहा हूं। मैंने जांच कमेटी बनाने के आदेश दे दिए हैं। कमेटी पूरे मामले की पड़ताल करके रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
यह खबर भी पढ़ें... यो यो हनी सिंह का पांच करोड़ का कंसर्ट दो घंटे में खत्म, ठगा गए 20 हजार दर्शक
कुर्सी, लैपटॉप, फ्रिज, प्रिंटर तक ले गए
डीन ने एचएलएल कंपनी का ट्रक बुलवाया और उसमें सरकारी संपत्ति – सीमेंट की कुर्सी, सोफा, फ्रिज, पर्दे, एसी, पंखे, ट्यूबलाइट, लैपटॉप, एलसीडी, 25 से ज्यादा गमले, एयर प्यूरीफायर, टेबल आदि सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा सामान भरकर ले गए। उनके जाने के बाद जब कर्मचारी बंगले पर पहुंचे, तो वे चौंक गए, क्योंकि कुछ जगहों के नल की टोटियां तक गायब थीं।
The Sootr
बंगले का माली बागवानी करने पहुंचा तो गमले गायब देख चौंका
यह खबर भी पढ़ें...Indore News : वार्ड 59 पार्षद नदारद, पिता ने ले डाली निगम अफसरों की बैठक
The Sootr
दान में मिला सामान भी साथ ले गए
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन
The Sootr
पूर्व डीन डॉ. पांडे ने कई बार सामान वापस करने के लिए कहा
यह खबर भी पढ़ें... पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल- मंत्री पटेल को भिखारी, मंत्री कैलाश को पाखंडी राजनेता बोला
ट्रक भरकर ले गए, लौटाए सिर्फ 5 सामान
फोन का जवाब तक नहीं दिया
इस संबंध में जब डॉ. दीक्षित से उनका पक्ष जानने के लिए द सूत्र ने उन्हें 3 दिन तक कॉल व मैसेज किए, लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया। वे जो सरकारी सामान अपने साथ ले गए थे उसके फोटो भी उन्हें भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
The Sootr
जांच कमेटी इस पूरे मामले की करेगी पड़ताल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari