कांग्रेस से चुनाव लड़कर BJP में आए शुक्ला से विधायक उषा ठाकुर हुईं नाराज

Sanjay Gupta | Feb 17, 2025, 22:34 IST
Share
Mhow BJP MLA usha thakur ramkishore shukla dispute warning
Mhow BJP MLA usha thakur ramkishore shukla dispute warning

इंदौर के महू में विधायक उषा ठाकुर ने बीजेपी नेता रामकिशोर शुक्ला के खिलाफ व्यक्त की है। उनका कहना है कि बिना उनकी अनुमति के उनकी फोटो का इस्तेमाल नहीं किया जाए। जानें क्या पूरा मामला

INDORE. पहले बीजेपी, फिर कांग्रेस में आकर विधानसभा चुनाव लड़कर हारे और फिर बीजेपी में गए पंडित रामकिशोर शुक्ला से महू विधायक उषा ठाकुर नाराज हैं। उन्होंने यह नाराजगी खुल्लम खुल्ला जता भी दी और चेतावनी भी जारी कर दी है। महू से उषा ठाकुर के सामने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से शुक्ला ही लड़े थे और 34 हजार वोट से हारे थे।

यह हुआ विवाद का कारण

दरअसल, महू में कुछ आयोजन के पोस्टर, बैनर लगे, यह पंडित रामकिशोर शुक्ला के समर्थकों द्वारा लगवाए गए। मुख्य तौर पर यह पोस्टर महू नगर परिषद के धार नाका में स्वागत द्वार में लगे। इसमें विधायक उषा ठाकुर की फोटो भी लगाए गए। बस इसी बात से दीदी नाराज हो गई। उन्होंने चेतावनी दे दी कि मेरी मंजूरी के बिना कोई मेरी फोटो का उपयोग नहीं करें। विधायक ठाकुर ने कहा कि मैंने पोस्टर, बैनर की दुकानों को आदेश दिए हैं कि बिना मेरी मंजूरी फोटो नहीं लगाएं, नहीं तो कार्रवाई करूंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

SI पर पीटने, सोने की चेन लूटने और रिश्वत मांगने का आरोप, SP बोलीं- ऐसा कुछ नहीं हुआ, जांच जारी

महापौर की वकालत BJP विधायक भीमावद के आई काम, हुकुम सिंह कराड़ा की याचिका खारिज

विधायक ने शुक्ला को कसा तंज

उधर, शुक्ला के लिए विधायक ठाकुर ने कहा कि वह अभी तो कांग्रेस से चुनाव लड़े हैं, उन्हें तो कायदे से पांच-छह साल अभी अपनी पार्टी (कांग्रेस) के लिए काम करना चाहिए था।

दरअसल, अप्रैल 2024 में पंडित रामकिशोर शुक्ला वापस बीजेपी में आ गए थे। तब शुक्ला ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके गंभीर मुद्दा उछाला था और कहा था कि वह बीजेपी और संघ के नेताओं के कहने पर चुनाव के पहले कांग्रेस में गए थे, क्योंकि महू में उषा ठाकुर का बीजेपी में विरोध हो रहा था और उनकी स्थिति मजूबत नहीं दिख रही थी, तब यह रणनीति बनी थी मैं कांग्रेस में जाउ और चुनाव लड़ूं जिससे उषा ठाकुर जीत जाए और हमारी यह रणनीति काम कर गई। इसके बाद मैं वापस बीजेपी में आ गया हूं।

वहीं, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने इन बयानों को गलत बताते हुए कहा था कि महू में बीजेपी पहले भी मजबूत थी और अभी भी, बीजेपी को इस तरह के काम करने की कोई जरूरत कभी नहीं रही।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में SI को पीटने वाले जेल प्रहरी और दोस्त पर फर्जी चढ़ा था पट्टा, नहीं टूटे हाथ-पैर

इंदौर में कलेक्टर ने एसडीएम के कार्य विभाजन करने के बाद अब बनाए लिंक अधिकारी

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • बीजेपी
  • इंदौर में पोस्टर विवाद
  • ramkishore shukla
  • रामकिशोर शुक्ला
  • विधायक उषा ठाकुर
  • BJP MLA Usha Thakur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा