मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम भाई हमारे साथ होली मनाएं, यह इस्लाम के खिलाफ नहीं

Sanjay Gupta | Mar 07, 2025, 20:06 IST
Share
Minister kailash vijayvargiya on holi Muslim and history
Minister kailash vijayvargiya on holi Muslim and history

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे होली का आनंद लें, क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा, हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति रही है, जिसमें सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं।

INDORE. मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को छावा मूवी देखी। वहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय इतिहास को लेकर और आने वाले होली के त्योहार को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मुस्लिम समाज से आग्रह किया कि वे जुमे की नमाज की तरह होली का भी आनंद लें, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। विजयवर्गीय ने 'छावा' फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इतिहास की सही तस्वीर पेश करती है।

पता नहीं अब कहां का कट्टरवाद आ गया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम भाईयों को बड़ा दिल रखना चाहिए, जुम्मे की नमाज तो हर शुक्रवार को आती है। वह भी हमारे साथ होली मनाएं और इसका मजा लें, यह कोई इस्लाम के विरूद्ध तो नहीं है। हमारी तो गंगा-जमुनी संस्कृति रही है। एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। पता नहीं कहां का कट्टरवाद आकर मुस्लिम भाईयों में भ्रम पैदा कर रहा है। हम तो कह रहे हैं कि वह अपने पूर्वजों का पता लगाएं, आपके पूर्वजों ने वृंदावन में श्रीकृष्ण के साथ होली खेली है।

ये खबर भी पढ़ें...

सपा नेता अबू आजमी की औरंगजेब प्रशंसा से गुस्साए लोग, जलाया पुतला

हमारे इतिहास को गलत बताया है...

इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने भारतीय इतिहास को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि हमारे देश के इतिहास को तत्कालीन वामपंथी विचारधारा वालों ने और अंग्रेजों व मुगलों के चाटुकारों ने ऐसे लिखा है कि भारत का गौरवशाली इतिहास नहीं सामने आए। कई जगह छत्रपति शिवाजी महाराज को भगोड़ा लिखा कहीं पर गुरु गोविंद के लिए लिखा, महाराणा प्रताप के लिए गलत टिप्पणी की। अब इस तरह के फिल्मांकन की जरूरत है, जिससे पता चलें कि हमारे पूवर्ज कितना महान थे। उन्होंने कम संसाधन के बाद भी घुटने नहीं टेके।

ये खबर भी पढ़ें...

शमी के रोजा पर मौलाना की चेतावनी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने याद दिलाया राष्ट्रधर्म

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- शिवाजी महाराज नहीं होते तो मैं होता कलीमुद्दीन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- निगमों की जांच शुरू करेंगे तो कई कठघरे में खड़े हो जाएंगे

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Minister Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • होली
  • मुसलमान
  • छावा मूवी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा