मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर मारपीट का आरोप, रेस्टोरेंट में बवाल, संचालक ने किया ये दावा
Rohit Sahu | May 05, 2025, 09:44 IST
naredra shivaji patel
ग्वालियर के रेस्टोरेंट में टेबल न मिलने पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर कर्मचारियों से मारपीट और हंगामे का आरोप लगा, CCTV में कैद हुई घटना।
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्वालियर दौरे के दौरान विवादों में आ गए हैं। मंत्री पटेल पर आरोप है कि सिटी सेंटर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट में टेबल न मिलने पर मंत्री ने कर्मचारियों से झगड़ा किया और फूड सेफ्टी विभाग को बुलाकर मौके पर सैंपलिंग शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के व्यापारी संगठन एकजुट हो गए। उन्होंने मंत्री पर रौब दिखाकर रेस्टोरेंट में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। CCTV फुटेज सामने आने के बाद व्यापारियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है।
घटना के दौरान मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) पर भी रेस्टोरेंट संचालक से बदसलूकी करने का आरोप है। CCTV फुटेज में वह भी धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। यह सब देख रेस्टोरेंट मालिक ने अपने अधिवक्ता को मौके पर बुला लिया।
रेस्टोरेंट संचालक के वकील अवधेश तोमर ने कहा कि मंत्री का व्यवहार पूरी तरह अनुचित था। अगर संचालक को न्याय नहीं मिला तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
घटना के बाद मंत्री ने संचालक से एक निजी होटल में रात को मुलाकात की। आधे घंटे की बंद कमरे में बातचीत के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने विवाद से पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना है कि वह एक स्थानीय कार्यक्रम में थे और रेस्टोरेंट में भीड़ ज्यादा होने से यह सब गलतफहमी में हुआ।
यह भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह ग्वालियर प्रवास पर निरीक्षण के लिए आए थे और यह सिर्फ एक नियमित सैम्पलिंग की प्रक्रिया थी। उनका दावा है कि फूड टेस्टिंग में खाद्य तेल फेल भी हुआ है और वह मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें..एमपी के शिक्षकों में छुट्टी को लेकर नाराजगी, मंत्री-अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाए ये सवाल
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल | gwalior | Narendra Shivaji Patel | narendra shivaji patel viral video | MP News | सीएम मोहन यादव
आप कौन से मंत्री हैं?’ सवाल पर भड़के मंत्री
रेस्टोरेंट कर्मचारी मनीष के अनुसार, मंत्री के लिए कॉल पहले ही आया था और टेबल बुकिंग का अनुरोध भी किया गया था। जब मंत्री रेस्टोरेंट पहुंचे तो कर्मचारी ने सिर्फ इतना पूछा कि आप कौन से मंत्री हैं? इस पर मंत्री जी का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों से बदसलूकी की, धक्का-मुक्की की और किचन में घुसकर फूड इंस्पेक्शन शुरू करा दिया। मंत्री जी के फोन करने पर फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू कर दी।
व्यापारियों ने सीएम से कार्रवाई की मांग
मंत्री के PSO पर भी मारपीट के आरोप
एडवोकेट बोले- न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे
आधी रात की मुलाकात के बाद पलटे बयान
यह भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
मंत्री ने खारिज किए सभी आरोप
यह भी पढ़ें..एमपी के शिक्षकों में छुट्टी को लेकर नाराजगी, मंत्री-अधिकारियों को पत्र लिखकर उठाए ये सवाल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल | gwalior | Narendra Shivaji Patel | narendra shivaji patel viral video | MP News | सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava