MP में डी-मार्ट की तरह खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, मंत्री विजय शाह ने की बड़ी घोषणा
Vikram Jain | Mar 08, 2025, 19:04 IST
Minister Vijay Shah announced the opening of Tribal Mart
महिला दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने घोषणा की है कि प्रदेश में ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे, जिनका संचालन महिलाएं खुद करेंगी। इसके लिए सरकार महिलाओं को दो करोड़ रुपए का लोन भी देगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महानगरों के डी-मार्ट की तरह ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे। जिनका संचालन महिलाएं स्वयं करेंगी। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2 करोड़ रुपए का लोन भी दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे। इन मार्ट्स का संचालन महिलाएं खुद करेंगी और इसका उद्देश्य आदिवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा, सीएम मोहन बोले- नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे दुष्कर्मी
मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के तहत आदिवासी महिलाओं को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी जिंदगी में सुधार आ रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं को कई सौगातें दी जा रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... MP में अब राजकीय पर्व होगा भगोरिया, जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे, नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव, संतोष सोनी, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
ये खबर भी पढ़ें... सीएम ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त, खाते में आए 1250 रुपए
महिलाएं करेंगी मार्ट का संचालन
ये खबर भी पढ़ें... MP में धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा, सीएम मोहन बोले- नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे दुष्कर्मी
महिलाओं को मिलेगा दो करोड़ रुपए का लोन
मंत्री विजय शाह के अनुसार, इस पहल की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार स्थानों से की जाएगी, जिनमें खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला, शहडोल और धार शामिल हैं। प्रत्येक स्थान पर एक से दो एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ट्राइबल मार्ट बनाए जाएंगे। इन मार्ट्स में महिलाओं को 2 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा, ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके अलावा, उन्हें कम दर पर स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
महिलाओं को दी जा रही कई सौगातें
ये खबर भी पढ़ें... MP में अब राजकीय पर्व होगा भगोरिया, जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
ये खबर भी पढ़ें... सीएम ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त, खाते में आए 1250 रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari