राजभवन ट्राइबल सेल की शिफ्टिंग टली, मंत्री विजय शाह का 2.66 करोड़ का ऑफिस बना रोड़ा
Amresh Kushwaha | May 20, 2026, 12:12 IST
minister vijay shah office tribal cell shifting delayed adi bhawan
मंत्री विजय शाह के लिए आदि भवन में दो करोड़ 66 लाख रुपए का नया ऑफिस बनाया जा रहा है। इसकी वजह से राजभवन के ट्राइबल सेल की शिफ्टिंग पांच महीने खिसक गई है। टेंडर रद्द और दोबारा जारी करने से देरी हुई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
राजभवन से क्यों बाहर जा रहा है ट्राइबल सेल?
ट्राइबल सेल के लिए नवंबर 2025 में ही 2 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति हो गई थी। बीडीसी (BDC - Building Development Corporation) ने टेंडर भी जारी कर दिए थे, लेकिन तकनीकी खामी बताकर उन्हें रद्द कर दिया गया।
मंत्री के ऑफिस के कारण अटकी प्रक्रिया
बीडीसी के ईएनसी (ENC - Engineer in Chief) अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पहले टेंडर रद्द हो गए थे। बाद में एमपी सरस की स्वीकृति भी आई तो दोनों टेंडर एकसाथ कर दिए। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है और एक हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा।
पहली बार बन रहा है चेयरमैन का ऑफिस
अब पहली बार मंत्री की खुद की पहल पर चेयरमैन का अलग ऑफिस बनाया जा रहा है। यह ऑफिस आदि भवन की पांचवीं मंजिल पर होगा। इसी पांचवीं मंजिल पर ट्राइबल सेल का ऑफिस भी बनना है।
अभी एमपी सरस की टीम आउटसोर्स कर्मचारियों समेत आदि भवन की दूसरी मंजिल से काम कर रही है।
आदि भवन में तीन विंग, बिजली बिल का भी झंझट
इसी बात को लेकर भी एमपी सरस और उनके चेयरमैन ने अपना अलग और नया ऑफिस बनाने की मांग की है, ताकि पहचान और खर्च दोनों अलग रहें।
राजभवन को देरी की वजह नहीं पता
अजजा विभाग के ईई (EE - Executive Engineer) प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि यदि काम अलग-अलग होता तो एक हिस्सा पहले और दूसरा बाद में होता। इसलिए दोनों काम एकसाथ शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि बीडीसी की टेंडर प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
कर्नल सोफिया मामले में घिरे मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, 25 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई तय
अनारक्षित छात्राओं के बीच घिरे मंत्री विजय शाह, पूछा सवाल- क्या कॉलेज की योजनाएं सिर्फ SC-ST के लिए हैं?
MP News: मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय
मध्यप्रदेश | उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari