अनारक्षित छात्राओं के बीच घिरे मंत्री विजय शाह, पूछा सवाल- क्या कॉलेज की योजनाएं सिर्फ SC-ST के लिए हैं?

Amresh Kushwaha | Feb 14, 2026, 15:58 IST
Share
minister vijay shah khandwa college row sc st vs general schemes
minister vijay shah khandwa college row sc st vs general schemes

मंत्री विजय शाह से खंडवा में छात्राओं ने पूछा कि क्या योजनाएं सिर्फ SC-ST के लिए हैं? जानें शिक्षा में समानता और ओबीसी-जनरल वर्ग की मांगों पर क्या बोले मंत्री...

मंत्री विजय शाह जातीय भेदभाव को लेकर अनारक्षित छात्राओं के सवालों के घेरे में आ गए। बता दें कि मंत्री शाह 13 फरवरी को खंडवा में एक कॉलेज के छात्रोत्सव 'पंख' में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एससी-एसटी छात्राओं के लिए कई घोषणाएं की थीं।

वहीं, इस बीच कुछ सवर्ण समाज की छात्राएं मंत्री को घेरकर सवाल करने लगीं। उन्होंने मंत्री से पूछा कि क्या कॉलेज की योजनाएं सिर्फ एससी और एसटी छात्रों के लिए ही हैं? उनका आरोप था कि यहां पढ़ाई के लिए सामग्री केवल उन्हीं छात्रों को मिलती है, जबकि बाकी छात्रों के लिए कोई योजना नहीं है।

छात्राओं ने अन्य वर्गों के छात्रों के लिए भी लाभ की मांग की

छात्राओं ने मंत्री से यह भी कहा कि जैसे एससी और एसटी छात्रों को हॉस्टल, किराया भत्ता और पढ़ाई के लिए स्टेशनरी मिलती है, वैसे ही ओबीसी और जनरल वर्ग के छात्रों को भी ये सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकारी योजनाओं में सिर्फ एससी और एसटी को ही प्राथमिकता दी जाएगी?

मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे- मंत्री शाह

इस पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि वे छात्राओं के सवाल को गंभीरता से लेंगे। साथ ही, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के छात्रों की भलाई के लिए योजनाओं पर विचार किया जाएगा।

पढ़ाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए- छात्रा

ओबीसी वर्ग की छात्रा सोनाली ने अनारक्षित छात्राओं के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जो स्टेशनरी आई है, वह केवल एससी और एसटी छात्रों के लिए नहीं होनी चाहिए। यह स्टेशनरी ओबीसी और जनरल वर्ग के छात्रों के लिए भी उपलब्ध होनी चाहिए। उनका कहना था कि पढ़ाई में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सरकार सभी के लिए कर रही काम- मंत्री

मंत्री शाह ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि सरकार सभी गरीब छात्रों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी और जनरल वर्ग के गरीब छात्रों को स्टेशनरी और हॉस्टल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश की चिट्ठी: सरकार और संगठन दोनों पर भारी विजय शाह

विजय शाह का संकट टालने सरकार ला रही Two Point Formula, अब होगा शाह और सोफिया का आमना-सामना

MP News: सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली

मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • ओबीसी वर्ग
  • मंत्री विजय शाह
  • सवर्ण समाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा