विजय शाह का संकट टालने सरकार ला रही Two Point Formula, अब होगा शाह और सोफिया का आमना-सामना
CHAKRESH | Feb 10, 2026, 14:10 IST
mp government two point formula vijay shah colonel sofia qureshi case
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का संकट टालने के लिए सरकार ने एक नई रणनीति तैयार की है। कोशिश की जा रही है कि कोर्ट की जगह बाहर ही किसी तरह मामला सुलझ जाए। इसके लिए Two Point Formula तैयार किया गया है।
मंत्री विजय शाह का संकट टालने के लिए मोहन सरकार ने Two Point Formula पर काम शुरू कर दिया है। कोशिश यह है कि मामला भी टल जाए और सरकार की फजीहत भी न हो। इसीलिए विजय शाह को सीधे कर्नल सोफिया कुरैशी से मिलवाने की तैयारी है।
thesootr को मिली जानकारी के अनुसार, पहले फॉर्मूले के तहत अब मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह सीधे कर्नल सोफिया कुरैशी के सामने जाकर माफी मांगेंगे। इस तरह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जाएगी। तो दूसरा फॉर्मूला क्या है? आइए, इस खबर के माध्यम से समझते हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश सरकार असहज स्थिति में है। इस मामले की निगरानी स्वयं सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। 9 फरवरी को इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
इस बार सरकार को यह स्पष्ट करना था कि वह विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की स्वीकृति देगी या नहीं। हालांकि, विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर चल रही लंबी बहस के कारण इस मामले को नहीं सुना जा सका, जिससे सरकार का रुख साफ नहीं हो पाया। अब विजय शाह मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
इधर, पार्टी और सरकार के लिए मंत्री विजय शाह का संकट सियासी से ज्यादा नैतिक हो गया है। इसलिए किसी भी तरह इस मामले का पटाक्षेप करने की कवायदें शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, इसके लिए एक दो सूत्रीय फॉर्मूला तैयार किया गया है:
सरकार तैयारी कर रही है कि 20 फरवरी की सुनवाई से पहले विजय शाह को सीधे कर्नल सोफिया कुरैशी से मिलवाया जाए और उनसे माफी मंगवाई जाए। इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रोटोकॉल के तहत तैयारियां की जा रही हैं। इस माफी मीटिंग का उद्देश्य यह है कि कर्नल सोफिया कुरैशी से एक लिखित पत्र लेकर कोर्ट में पेश किया जा सके।
इससे कोर्ट दोनों पक्षों के आपसी समझौते के आधार पर मामले को सुनवाई से हटा देगा और विवाद समाप्त हो जाएगा। बता दें कि विजय शाह इस मामले में पहले भी चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं, लेकिन सैन्य अधिकारी होने के कारण कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
![mp government two point formula vijay shah colonel sofia qureshi case]()
जाहिर है कि आमने-सामने की इस माफी से कानूनी संकट तो टल जाएगा और सरकार को कोर्ट में अभियोजन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के दबाव से भी राहत मिल जाएगी, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होगी। दरअसल, इस बात की तैयारी भी चल रही है कि विजय शाह को मंत्री पद से हटाकर एक नैतिक संदेश दिया जाए। इससे सरकार और संगठन की छवि बरकरार रहेगी।
चूंकि कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में हैं, इसलिए उनसे औपचारिक रूप से सीधे नहीं मिला जा सकता। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से सेना मुख्यालय तक पत्राचार और अनुमति की आवश्यकता होगी। इस दिशा में भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली
मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय
उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
अचानक सामने आए मंत्री विजय शाह, सोफिया कुरैशी केस में फिर मांगी माफी
thesootr को मिली जानकारी के अनुसार, पहले फॉर्मूले के तहत अब मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह सीधे कर्नल सोफिया कुरैशी के सामने जाकर माफी मांगेंगे। इस तरह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जाएगी। तो दूसरा फॉर्मूला क्या है? आइए, इस खबर के माध्यम से समझते हैं।
सोमवार को टल गई थी सुनवाई
इस बार सरकार को यह स्पष्ट करना था कि वह विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की स्वीकृति देगी या नहीं। हालांकि, विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर चल रही लंबी बहस के कारण इस मामले को नहीं सुना जा सका, जिससे सरकार का रुख साफ नहीं हो पाया। अब विजय शाह मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
सरकार का नया फॉर्मूला - 'मध्यम मार्ग'
फॉर्मूला नंबर-1
सोफिया कुरैशी से शाह मांगेंगे माफी
इससे कोर्ट दोनों पक्षों के आपसी समझौते के आधार पर मामले को सुनवाई से हटा देगा और विवाद समाप्त हो जाएगा। बता दें कि विजय शाह इस मामले में पहले भी चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं, लेकिन सैन्य अधिकारी होने के कारण कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
mp government two point formula vijay shah colonel sofia qureshi case
फॉर्मूला नंबर-2
धीरे से जाएगा शाह का मंत्री पद!
दिल्ली कराएगी कर्नल से मिलने की व्यवस्था
ये खबर भी पढ़िए...
सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली
मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय
उम्मीद पर कायम मंत्री विजय शाह: लिखित माफीनामा पढ़ा, फिर दिल्ली लौटे
अचानक सामने आए मंत्री विजय शाह, सोफिया कुरैशी केस में फिर मांगी माफी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari