कैबिनेट बैठक में शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,ट्वीट कर दी जानकारी

Sanjay Gupta | Nov 20, 2024, 20:22 IST
Share
cabinet meeting
cabinet meeting

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पांच बार से कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे थे। इसके चलते लगातार राजनीतिक गलियारों में मामला गरमा रहा था। साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री विजयवर्गीय के बीच में ऑल इज वेल नहीं है।

INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होते ही भोपाल पहुंच गए। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग में वह शामिल हुए। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने x अकाउंट पर ट्वीट कर अपलोड की।

मोहन का मिशन 2028 : सीनियर IAS के तबादलों में मंत्रियों का भी ध्यान

क्यों है मीटिंग में आने की खबर अहम

दरअसल विजयवर्गीय पांच बार से कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे थे। इसके चलते लगातार राजनीतिक गलियारों में मामला गरमा रहा था। साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री विजयवर्गीय के बीच में ऑल इज वेल नहीं है। लेकिन अब महाराष्ट्र चुनाव निपटते ही विजयवर्गीय भोपाल में मीटिंग में शामिल हुए और इन कयासों को खत्म करते हुए इसकी जानकारी और फोटो खुद ही अपलोड की। हालांकि मीटिंग की ब्रीफिंग जो पहले मंत्री विजयवर्गीय करते थे वह उनके बाद से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला द्वारा की जा रही है, वह मंगलवार को भी शुक्ला द्वारा ही की गई।

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान भी दूरी की खबरें चली

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान सीएम भी चुनाव प्रचार के लिए गए। इसी दौरान एक प्रचार के दौरान सीएम के विजयवर्गीय के चुनाव प्रचार वाले क्षेत्र में पहुंचने पर भी दोनों की मुलाकात नहीं हुई। सीएम शहर में प्रचार के लिए आए तो विजयवर्गीय इसी दौरान महाराष्ट्र के ग्रामीण में प्रचार के लिए चले गए। इससे भी कयासों को बल मिला था। लेकिन अब मंत्री विजयवर्गीय ने संदेश दिया है कि सब कुछ ठीक है और वह मोहन सरकार में अहम भूमिका में बने हुए हैं।

यह लिखा विजयवर्गीय ने

मध्यप्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज मा. मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रालय, भोपाल में आयोजित कैबिनेट बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश के उज्जवल भविष्य हेतु अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रदेश हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • कैबिनेट बैठक
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब