विधायक गोलू शुक्ला की बस ने अब गायों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने बस में लगाई आग

Sanjay Gupta | Jul 07, 2026, 10:45 IST
Share
golu shukla bus fire news
golu shukla bus fire news

विधायक गोलू शुक्ला की इंदौर-उज्जैन चलने वाली एक बस को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। बस ने दो गायों को टक्कर मारी थी। ग्रामीण इन बसों की तेज रफ्तार के आतंक से परेशान थे।

इंदौर विधानसभा तीन के सनातनी विधायक कहे जाने वाले गोलू शुक्ला की बसों की तेज रफ्तार का कहर इंदौर-उज्जैन रूट पर जारी है। बीते साल इन बसों की रफ्तार से पूरा एक परिवार ही खत्म हो गया था और चार लोग मारे गए थे। सोमवार रात को भी एक बस ने तेज रफ्तार से गायों को टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

8f56a7a1-1d1
8f56a7a1-1d1

यहां हुई घटना

यह घटना नानाखेड़ा पुलिस थाना (उज्जैन जिला) एरिया में इंदौर-उज्जैन रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, यह बस एमपी 09 एफए 7470 तेज रफ्तार से इंदौर की ओर आ रही थी। तभी बस ने दो गायों को टक्कर मारकर कुचल दिया, दोनों की वहीं मौत हो गई।

7229bf73-d6c
7229bf73-d6c

ग्रामीणों ने बस को घेरा और लगा दी आग

इससे ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने कहा कि इन बसों से परेशान हो गए हैं, हर रोज किसी न किसी की जान लेते हैं। इसके बाद बस में जमकर तोड़फोड़ की गई। यात्री सभी बाहर निकल गए। फिर बस में आग लगा दी गई। मौके पर नानाखेड़ा पुलिस (Ujjain News) और दमकल पहुंची, लेकिन तब तक आग से बस पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं बस का ड्राइवर भाग गया।

673ae10f-0c4
673ae10f-0c4

करणी सेना ने बस ड्राइवर को पीटा था

गोलू शुक्ला के परिवार की बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बसों पर पहले भी तेज रफ्तार को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इन बसों की तेज रफ्तार की वजह से पहले भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।

इसी नाराजगी के चलते बीते साल करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इनकी बसों को रोक लिया था। उस दौरान ड्राइवर के साथ मारपीट की गई थी और बसों में तोड़फोड़ भी हुई थी।

c28661f7-284
c28661f7-284

चार लोग मरे, तब भी पुलिस ने नहीं की सख्त

18 सितंबर 2025 की रात बाणेश्वरी ट्रेवल्स की एक बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके दो बेटों की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, यह बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी। हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई गई थी।

इसके बावजूद उस समय पुलिस ने इस मामले को गैर इरादतन हत्या के बजाय हिट एंड रन केस के तौर पर दर्ज किया था। इसी वजह से कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर BJP प्रशिक्षण शाला के बाद नेताओं का डिस्को डांस, विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए

विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर 4 को रौंदा, लोगों का फूटा गुस्सा

विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 की जान ली, पुलिस, आरटीओ चुप

इंदौर में विधायक गोलू के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माने कान्ह किनारे निर्माण अवैध, क्या चलेगा बुलडोजर

Tags:
  • Ujjain News
  • Indore
  • करणी सेना
  • इंदौर विधानसभा तीन
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज