कलेक्टर को लेकर विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, बोले-पहले काम दिखाओ, बाद में सांसद बनना

Sandeep Kumar | Published:
Share
mla pannalal shakya
mla pannalal shakya

गुना में विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की कार्यशैली पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले काम दिखाओ, बाद में सांसद बनना।

News in Short

  • पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर की कार्यशैली पर हमला बोला।
  • शाक्य ने कलेक्टर से कहा पहले काम दिखाओ, बाद में सांसद बनना।
  • गुनिया नदी की सफाई के मुद्दे पर विधायक ने कलेक्टर को चेतावनी दी।
  • विधायक के बयान ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

News in Detail

गुना में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की कार्यशैली पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को लोग सांसद बनने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले गुना जिले के लिए धरातल पर काम करना चाहिए। पन्नालाल शाक्य ने यह भी कहा कि कलेक्टर को दिल्ली, भोपाल और स्थानीय स्तर से कई फोन कॉल्स आएंगे, लेकिन उन्हें अपने प्रशासनिक काम को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कलेक्टर को दी हिदायत

विधायक ने गुनिया नदी की सफाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कलेक्टर के सफाई अभियान की सराहना की, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि इस अभियान के बीच किसी भी प्रकार का राजनीतिक या रसूखदार अवरोध नहीं आना चाहिए। शाक्य ने कहा कि सिंगवासा से चिल्का तक नदी का बहाव क्षेत्र साफ होना चाहिए। इस काम को अंतिम रूप तक पहुंचाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि प्रशासन को यह समझना होगा कि जनता को परिणामों की दरकार है, सिर्फ तारीफों से काम नहीं चलता। उन्होंने कलेक्टर को दिल्ली-भोपाल के दबाव से बाहर निकल कर धरातल पर काम करने की सलाह दी।

राजनीतिक संगठनों पर कड़ा प्रहार

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कथित राजनीतिक संगठनों के अस्तित्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर इन संगठनों के सदस्य बड़े शूरवीर हैं, तो उन्हें अग्निवीर योजना में भर्ती होना चाहिए। शाक्य ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे अलग-अलग सेनाएं बनाकर गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं?

विधायक पन्नालाल शाक्य के इन तीखे बयानों ने जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनके कलेक्टर को सांसद बनने के संदर्भ में दिए गए तंज को लेकर विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पहले भी विधायक दे चुके हैं विवादित बयान

इससे पहले गुना में ही विधायक शाक्य ने दिव्यांगों से कहा, ई-ट्राइसाइकिल चौराहे और मंदिर के आगे 10 रुपए की भीख मांगने के लिए नहीं दी गई है। यह बयान के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। साथ ही कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, यह मत सोचो, जरूर होगा।

विधायक पन्नालाल शाक्य के बिगड़े बोल, जिला प्रशासन को बताया नाकारा

दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी

विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, नहीं करुंगा किसी भी हाल में समझौता

सरकार के नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के शुरू होने से पहले ही पुलिसकर्मी लगा रहे पलीता, TI सहित चार हुए सस्पेंड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • गुना
  • कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल
  • विधायक पन्नालाल शाक्य
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर