करोंद से मिसाइल छोड़ो और काजी कैंप में गिरा दो: विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
Sourabh Bhatnagar | Sept 07, 2026, 12:24 IST
mla rameshwar sharma missile statement controversy
भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। मटकी फोड़ कार्यक्रम के मंच से उन्होंने ‘मिसाइल’ का ऐसा जिक्र किया, जिस पर कांग्रेस ने सवालों की बौछार कर दी। जानें क्या है पूरा मामला
भोपाल। हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजधानी भोपाल करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।
बयान सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे भोपाल के काजी कैंप इलाके से जोड़ते हुए सवाल उठाए। विवाद बढ़ने पर रामेश्वर शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था।
दरअसल, रविवार रात करोंद चौराहे पर जन्माष्टमी के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में बीजेपी विधायाक रामेश्वर शर्मा लोगों को संबोधित कर रहे थे।
भाषण के दौरान उन्होंने देश की रक्षा और मिसाइल तकनीक का जिक्र करते हुए अचानक कहा कि जब लोग कहते थे कि हम सुई तक नहीं बना सकते थे, तब मोदी जी ने कहा कि हम मिसाइल बनाएंगे। करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।
विधायक के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। हालांकि, बयान को लेकर विवाद खड़ा होने की संभावना को देखते हुए विधायक ने तुरंत सफाई दी।
विवाद बढ़ने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान का मतलब भोपाल के काजी कैंप से नहीं था। वे पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप की बात कर रहे थे।
हालांकि, विपक्ष ने उनकी इस सफाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं।
इसके बाद विधायक ने कहा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी। इसी क्रम में उन्होंने मिसाइल और काजी कैंप का जिक्र किया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया।
![rameshwar sharma news]()
कांग्रेस मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने विधायक के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की कोई जगह दिखाई नहीं देती।
उन्होंने सवाल किया कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे। हाफिज ने कहा कि भोपाल के काजी कैंप जैसे इलाके को लेकर सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने जैसी बात करना बेहद आपत्तिजनक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि क्या सरकार इस बयान को सामान्य मानती है? उन्होंने यह भी पूछा कि विधायक के बयान पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जातियों में नहीं बंटना चाहिए। लोगों को जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की भावना रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित लोगों का सम्मान होना चाहिए और मातृभूमि के प्रति निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है।
विधायक रामेश्वर शर्मा की सिंधी समाज पर टिप्पणी: हाईकोर्ट ने मांगा निचली अदालत का रिकॉर्ड
शेख चिल्ली के सपने देख रहे हैं पटवारी, जीतू पटवारी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार
UCC पर आमने-सामने आए रामेश्वर शर्मा और आरिफ मसूद, 5 बीवी 25 बच्चों वाले बयान पर गरमाई सियासत
दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
बयान सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे भोपाल के काजी कैंप इलाके से जोड़ते हुए सवाल उठाए। विवाद बढ़ने पर रामेश्वर शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की तरफ नहीं, बल्कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था।
मिसाइल वाले बयान पर मचा बवाल
भाषण के दौरान उन्होंने देश की रक्षा और मिसाइल तकनीक का जिक्र करते हुए अचानक कहा कि जब लोग कहते थे कि हम सुई तक नहीं बना सकते थे, तब मोदी जी ने कहा कि हम मिसाइल बनाएंगे। करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।
विधायक के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। हालांकि, बयान को लेकर विवाद खड़ा होने की संभावना को देखते हुए विधायक ने तुरंत सफाई दी।
रामेश्वर शर्मा, नफ़रत की मिसाइलें चलाना बंद करो—
भोपाल संविधान से चलेगा, आपकी सनक से नहीं!
करोंद चौराहे से “मिसाइल” चलाकर क़ाज़ी कैंप पर गिराने जैसी भाषा कोई बहादुरी नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की बेहद गैर-जिम्मेदार और भड़काऊ सोच का परिचय है।
रामेश्वर शर्मा को शायद इतिहास और… pic.twitter.com/JeCuMlYu8f
— Dr Aminul khan Suri (@SuriAminul) September 7, 2026
सफाई में बोले- भोपाल नहीं, इस्लामाबाद की बात कर रहा था
हालांकि, विपक्ष ने उनकी इस सफाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं?
इसके बाद विधायक ने कहा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी। इसी क्रम में उन्होंने मिसाइल और काजी कैंप का जिक्र किया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया।
rameshwar sharma news
कांग्रेस ने पूछा- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?
उन्होंने सवाल किया कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे। हाफिज ने कहा कि भोपाल के काजी कैंप जैसे इलाके को लेकर सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने जैसी बात करना बेहद आपत्तिजनक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि क्या सरकार इस बयान को सामान्य मानती है? उन्होंने यह भी पूछा कि विधायक के बयान पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
हिंदू समाज को एकजुट रहने की अपील भी की
उन्होंने कहा कि देश के लिए समर्पित लोगों का सम्मान होना चाहिए और मातृभूमि के प्रति निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है।
ये खबरें भी पढ़ें...
शेख चिल्ली के सपने देख रहे हैं पटवारी, जीतू पटवारी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार
UCC पर आमने-सामने आए रामेश्वर शर्मा और आरिफ मसूद, 5 बीवी 25 बच्चों वाले बयान पर गरमाई सियासत
दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj