संघ प्रमुख डॉ. भागवत का एमपी दौरा आज से, उज्जैन में युवा धर्म संसद, इंदौर में लेंगे बैठक

Sanjay Gupta | Sept 17, 2026, 11:11 IST
Share
mohan bhagwat mp visit ujjain indore
mohan bhagwat mp visit ujjain indore

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वह इंदौर के साथ उज्जैन दौरे पर रहेंगे। यह रहेगा उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम।

Leader of the Opposition of Lok Sabha राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचेंगे। इसी दिन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी इंदौर आएंगे।

डॉ. भागवत इंदौर के बाद उज्जैन जाएंगे। वहां वे संघ की बैठक में शामिल होंगे और युवा धर्म संसद में जेन जी को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे इंदौर लौटकर यहां भी बैठक लेंगे। उनके दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है।

डॉ. मोहन भागवत का दौरा

17 सितंबर का कार्यक्रम

  • RSS चीफ मोहन भागवतदोपहर 12:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे उज्जैन के सरदारपुरा स्थित आराधना भवन जाएंगे।
  • दोपहर 2:30 से शाम 6:15 बजे तक संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 6:20 बजे महाकाल परिसर अरविंद नगर पहुंचेंगे।
  • रात 8 बजे आराधना भवन लौटेंगे।
  • इसके बाद आराधना भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

डॉ. भागवत का 18 सितंबर का कार्यक्रम

  • RSS प्रमुख मोहन भागवतसुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक आराधना भवन में संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 9:45 से 11:45 बजे तक युवा धर्म संसद में हिस्सा लेंगे।
  • यह कार्यक्रम गीता भवन माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा।
  • दोपहर 12 बजे आराधना भवन लौटेंगे।
  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • इसके बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 5:30 बजे सुदर्शन भवन पहुंचेंगे।
  • रात 5:30 से 8:30 बजे तक संघ कार्यालय में बैठक लेंगे।
  • रात में सुदर्शन भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 सितंबर को डॉ. भागवत का कार्यक्रम

  • सुबह 7:30 बजे सुदर्शन भवन से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • आरएसएस चीफ मोहन भागवतसुबह 9 बजे इंदौर से नागपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी दौरा छोटा हुआ, इंदौर और उज्जैन ही आएंगे

राहुल की छात्रों की गूंज के पहले संघ प्रमुख डॉ. भागवत की युवा धर्म संसद, नितिन नवीन भी आ रहे

जो भारत में मुस्लिम नहीं चाहता, वो हिंदू नहीं हो सकता-मोहन भागवत

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश- कृष्ण चेतना से एकजुट हो सकती है दुनिया

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मोहन भागवत
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • डॉ. मोहन भागवत का दौरा
  • आरएसएस चीफ मोहन भागवत
  • RSS चीफ मोहन भागवत
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे