कैबिनेट का फैसला : सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

Sandeep Kumar | Nov 05, 2024, 13:27 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T132326.385
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T132326.385

दिवाली के बाद मध्‍य प्रदेश सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया गया। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश के कई अहम प्रस्‍तावों पर विचार किया गया। अब प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट ने इसे बढ़ा दिया है। पहले ये आरक्षण 33 प्रतिशत होता था, जिसे अब बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। कैबिनेट में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है इसको लेकर प्रदेश की डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी दी है।

Madhya Pradesh में 1 लाख नौकरी देने की तैयारी | क्या पूरा होगा वादा ?

कैबिनेट ये भी हुए फैसले

मोहन सरकार की कैबिनेट में महिलाओं को आरक्षण देने अलावा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की उम्र 40 साल थी, उसे बढ़कर 50 साल कर दिया गया है। नए कॉलेज खुल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। पैरामेडिकल काउंसिल जो भारत सरकार ने बनाया उसके नए रूल नहीं आ पाए हैं। इसलिए पैरामेडिकल काउंसिल रिसेट किया गया है जिससे 23-24 से 24- 25 में एडमिशन करके संचालित किया जा सके। सतपुरा सारणी में ताप विद्युत गृह पुरानी इकाइयों को 410 मेगावाट की दो थी। 820 यूनिट को डी कमीशन किया जाएगा।

खुशखबरी...MP में अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, हजारों पद भरे जाएंगे

नए उर्वरक केद्रों की स्वीकृति

नगद उर्वरक केंद्र 286 डबल लॉक के विपणन समिति के 141, विपणन समिति के 121, 254 नगद नए उर्वरक केद्रों की स्वीकृति दी गई है। अभी तक समस्या आ रही थी कि किसानों को दिक्कत आ रही थी कि किसान कई दिनों तक लाइन लगाकर खड़े रहते थे। अब उन्हें दिक्कत नहीं आएगी। नगद में खाद मिल जाए इसलिए नए केंद्र की आवश्यकता थी। प्रदेश की सभी सहकारी समितियां ऑनलाइन हो चुकी है।

पीएससी और ईएसबी की नियुक्ति

मध्य प्रदेश सिविल सेवा आयोग में महिलाओं की नियुक्ति 33 प्रतिशत आरक्षण था। सभी प्रकार की नियुक्ति में 35% आरक्षण दिया जाएगा। दो प्रतिशत भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को और भी राहत दी गई है। पीएससी और ईएसबी की नियुक्ति में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग