सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच की सीढ़ियां टूटीं, बड़ा हादसा टला

Sourabh Bhatnagar | Mar 19, 2025, 13:59 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सीएम मोहन यादव अशोक नगर के करीला मेला में गए थे, जहां एक सीढ़ी अचानक टूट गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री अशोक नगर के करीला मेला में पहुंचे थे, इस दौरान एक हादसा होते-होते बचा। जब सीएम मंच की सीढ़ियों से गुजर रहे थे, तब वह अचानक टूट गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ सेकेंड का अंतराल ही था, जिससे हादसा टल गया। मुख्यमंत्री को तत्काल पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया। इस घटना से मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अचानक टूटी सीढ़ी

मुख्यमंत्री मोहन यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे, तभी अचानक एक छतनुमा स्थान की सीढ़ी टूट गई। दरअसल, जब सीएम मोहन यादव सीढ़ी पर चढ़कर मीडिया से बात कर रहे थे, तभी वह सीढ़ी अचानक भरभरा कर टूट गई। गनीमत यह रही कि सीएम मोहन केवल दूसरी और तीसरी सीढ़ी की ऊंचाई पर खड़े थे, जिससे हादसा होते-होते बच गया। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें तुरंत थाम लिया और सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया। अगर यह हादसा कुछ सेकेंड पहले होता, तो मुख्यमंत्री गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे। इस घटना से स्पष्ट हो गया कि कुछ देर के लिए चूक के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि सीढ़ी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मंत्री राकेश शुक्ला और विधायक बृजेन्द्र यादव भी खड़े थे।

पहले भी हो चुकी है सीएम की सुरक्षा में चूक

करीब महीने भर पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में उन्हीं के गृह नगर उज्जैन में बड़ी चूक से जुड़ा मामला सामने आया था। दरअसल, मामला शहर में आयोजित मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम का है, जब एक संदिग्ध व्यक्ति प्रोटोकॉल का अफसर बनकर सीएम मोहन के मंच तक पहुंच गया था। हालांकि, सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने संदेह के आधार पर उसे तत्काल ही अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • अशोक नगर
  • सीएम की सुरक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच