क्या ग्लैमर छोड़ अब अध्यात्म की राह पर रीवा की राजकुमारी मोहिना, वायरल हुआ प्रवचन

Kaushiki | Jan 25, 2026, 10:15 IST
Share
spiritual
spiritual

रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म अपना लिया है। वायरल वीडियो में वे सादगी और ईमानदारी का संदेश देती दिखीं...

News in short

  • ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी ने शोबिज छोड़कर अब अध्यात्म की राह चुन ली है।
  • सोशल मीडिया पर मोहिना का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है।
  • वायरल वीडियो में मोहिना भावुक होकर बच्चों की परवरिश की अहमियत समझाती नजर आ रही हैं।
  • साल 2019 में सुयश रावत से शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
  • मोहिना का यह फैसला लाखों लोगों के लिए एक बड़ी मिसाल बन गया है।

News in detail

मनोरंजन की दुनिया में जब कोई कलाकार अपने करियर की बुलंदियों पर होता है, तो उसे छोड़ना आसान नहीं होता। वहीं, रीवा रियासत की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने ये कर दिखाया है।

डांस इंडिया डांस और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े शोज का हिस्सा रहीं मोहिना अब एक नई रोल में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके ताजा वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में मोहिना एक स्पिरिचुअल गुरु की तरह लोगों को एड्रेस कर रही हैं।

एक्ट्रेस से समाज सेविका तक का सफर

रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी एक बेहतरीन डांसर, कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में सुयश रावत से शादी की और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है।

शादी के बाद वे अपने ससुराल में सादगी से परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में वे बड़ी भीड़ के बीच प्रवचन देती नजर आईं। मोहिना का ये रूप देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं। उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari Singh in real life the  daughter in law of royal family - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना  कुमारी सिंह असल जिंदगी में
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari Singh in real life the daughter in law of royal family - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह असल जिंदगी में

सादगी पर दिया इमोशनल मैसेज

वायरल वीडियो में मोहिना कुमारी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और उनकी आंखें नम हैं। उन्होंने अपने भाषण में सफलता और ईमानदारी के बीच के अंतर को बखूबी समझाया है। मोहिना ने कहा कि क्या हमें बुरे काम करके सफलता पाना शोभा देता है?

मोहिना ने जोर दिया कि वे अपने बच्चों को गलत कमाई से परवरिश नहीं देना चाहतीं। उनके इस संदेश ने साबित कर दिया कि वे अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। इंसानियत और ईमानदारी ही अब मोहिना कुमारी के जीवन का नया और असली मंत्र है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohena Kumari बनीं मां, 'रीवा की राजकुमारी'  ने दिया बेटे को जन्म - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari  becomes mother blessed with baby
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohena Kumari बनीं मां, 'रीवा की राजकुमारी' ने दिया बेटे को जन्म - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Mohena Kumari becomes mother blessed with baby

क्या मोहिना अब आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं

मोहिना को मंच से प्रवचन (sprituality)देते देख सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि उन्होंने अब समाज सेवा और धर्म का रास्ता चुन लिया है।

मोहिना हमेशा से ही अपनी जड़ों और संस्कृति से काफी गहराई से जुड़ी रही हैं। अब वे ग्लैमर की जगह सादगी और अध्यात्म के जरिए लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनके जीवन का यह नया अध्याय लाखों लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन रहा है।

मोहिना ने छोड़ा शोबिज (Photo: Instagram @mohenakumari)
मोहिना ने छोड़ा शोबिज (Photo: Instagram @mohenakumari)

ये खबरें भी पढ़ें...

Border 2 Box Office: पहले दिन सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, थिएटर्स हुए हाउसफुल

आपूर्ति निगम में 70 साल के बुजुर्ग कर रहे काम, 25 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार

25 जनवरी का इतिहास: National Tourism Day, भारत की मिट्टी और एमपी के गौरव की अनूठी दास्तां

धुरंधर के आगे ढेर हुई अवतार 3, 15वें दिन कमाए 22 करोड़, जानें Avatar 3 Box Office Collection

Tags:
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • राजकुमारी
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है
  • रीवा
  • sprituality
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा