अंबेडकर जयंती पर DJ बजाने को लेकर विवाद, फिर गोली मारकर की दलित की हत्या

Rohit Sahu | Apr 15, 2025, 10:21 IST
Share
ambedkar jayanti morena
ambedkar jayanti morena

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हिंगोना खुर्द गांव में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान डीजे बजाने को लेकर जाटव और गुर्जर समुदाय के बीच विवाद हो गया। गुर्जर समाज द्वारा डीजे बंद कराने की मांग पर विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई।

MP News : मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले में अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान दो समुदायों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल सोमवार रात मुरैना के हिंगोना खुर्द गांव में जाटव समाज के लोग अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में डीजे बजाते हुए रैली निकाल रहे थे, तभी गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें डीजे बंद करने का अनुरोध किया। दरअसल, गुर्जर समाज के एक घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था और तेज गाने बजाने पर आपत्ति जताई गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और स्थिति बिगड़ गई और फायरिंग हुई।

विवाद के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने की फायरिंग

रैली के दौरान जाटव और गुर्जर समाज के लोगों के बीच बहस शुरू हुई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया आरोप है कि गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की चपेट में आने से एक दलित युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया।

जाटव समाज में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

युवक की हत्या के बाद जाटव समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन पर भी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा है। परिजन घंटों तक शव को लेकर सड़क पर बैठे रहे।

जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला

दलित युवक की हत्या को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दलित की हत्या पर सरकार को घेरा। साथ ही वे मुरैना जाकर पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे। उन्होंने लिखा दलितों के लिए न्याय की इस लड़ाई में भी शामिल होने मैं मुरैना जा रहा हूं! मांग स्पष्ट हैसरकार घटनाक्रम की जांच गंभीरता से करे व दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करे।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। एहतियातन भारी पुलिस बल को हिंगोना गांव में तैनात किया गया है। पुलिस शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है और हालात पर नजर रखे हुए है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें...मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 1 की मौत

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Morena
  • मुरैना
  • अंबेडकर जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती