मुरैना आरक्षक विवाद में नया मोड़: ड्यूटी से गायब होने के बाद कार्रवाई के डर से पी थी शराब, फिर मांगी लिखित माफी

Sandeep Kumar | Apr 11, 2026, 19:15 IST
Share
morena constable controversy
morena constable controversy

मुरैना पुलिस आरक्षक ने ड्यूटी से गायब रहने के बाद शराब पीकर वीडियो बनाया। बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार की और पिता के साथ जाकर लिखित माफी मांगी। अब पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है।

News in Short

  • मुरैना पुलिस आरक्षक ने गैर-हाजिर रहने के बाद शराब पीकर वीडियो बनाया।
  • जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई।
  • आरक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
  • मामले की जांच रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला कर रहे हैं।
  • विभागीय जांच के बाद आरक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

News in Detail

मुरैना पुलिस विभाग में वायरल हुए आरक्षक के वीडियो मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरक्षक पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं था। जब उसे लगा कि गैर-हाजिर रहने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है, तो उसने बचने के लिए शराब पी और एसपी बंगले के बाहर बीमारी का बहाना बनाकर वीडियो बनाया। जांच में यह बात सामने आई है।

जांच में शराब की हुई पुष्टि

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और ASP सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला कर रहे हैं। रक्षित निरीक्षक ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद आरक्षक का मुलाहजा कराया गया। मुलाहजा में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक आरक्षक ने नशे में झूठे आरोप लगाए थे।

पिता के सामने कबूली गलती

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ी। आरक्षक अपने पिता के साथ रक्षित निरीक्षक के समक्ष उपस्थित हुआ। उसने लिखित में स्वीकार किया कि वह दो दिनों तक बिना सूचना के ड्यूटी से गायब था। कार्रवाई से बचने के लिए उसने नशे में यह कदम उठाया। आरक्षक ने अपनी हरकत के लिए विभाग से माफी मांगी है।

विभागीय जांच और कार्रवाई की तैयारी

आरक्षक ने माफी मांग ली है, लेकिन पुलिस विभाग सख्त रुख अपना रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ड्यूटी से अनुपस्थिति और नशे में कृत्य गंभीर मामला है। अब विभागीय जांच (DE) के आधार पर आरक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में अन्य कर्मचारियों को इस तरह की हरकत से रोकना है।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभके बंगले पर तैनात आरक्षक रूप सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वे रोते हुए बता रहे हैं कि दोनों किडनियों में पथरी होने के बावजूद उन्हें इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही है।

उनका आरोप है कि SP और उनकी पत्नी उनसे बंगले में झाड़ू-पोछा, बर्तन धुलाई और खाना बनाने का काम करवाते हैं।

वीडियो में रोते हुए बयां की पीड़ा

आरक्षक रूप सिंह रावत ने गुरुवार 09 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे बताते हैं कि वे SP समीर सौरभ के बंगले पर किचन का काम देखते हैं।

उन्हें दोनों किडनियों में पथरी है। उन्होंने SP और उनकी पत्नी को इस बारे में बताया और छुट्टी मांगी। लेकिन उन्हें कहा गया कि तुम्हें कुछ नहीं हुआ है। आरक्षक ने बताया कि उनका आवेदन कचरे में फेंक दिया गया।

रूप सिंह ने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद शायद उन्हें सस्पेंड या बर्खास्त कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पीड़ा सार्वजनिक करने का फैसला किया।

बीमार आरक्षक ने मुरैना एसपी समीर सौरभ पर लगाए गंभीर आरोप, बोला- जूठे बर्तन धोता हूं लेकिन इलाज नहीं होने दे रहे

Point Of View With Anand: क्यों खड़ी हो रही हैं नई सेनाएं? सिस्टम से उठता भरोसा या पहचान की लड़ाई... क्या कहेंगे आप

IPS आदर्श सिद्धू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीएसएफ में बनाए गए डीआईजी

सरकार के नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के शुरू होने से पहले ही पुलिसकर्मी लगा रहे पलीता, TI सहित चार हुए सस्पेंड



Tags:
  • पुलिस विभाग
  • नरसिंहपुर
  • मुरैना
  • पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ
  • आरक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा