MP के 12 प्रधान जिला सत्र जज के हुए ट्रांसफर, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

Siddhi Tamrakar | Jan 29, 2025, 10:52 IST
Share
MP 12 JUDGES TRANSFER
MP 12 JUDGES TRANSFER

मध्यप्रदेश में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर 12 प्रधान जिला सत्र जजों के तबादले किए गए हैं, जिससे न्यायपालिका में कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर 12 प्रधान जिला सत्र जज के तबादले यानी कि ट्रांसफर किए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने इन तबादलों का आदेश जारी किया है, जिससे न्यायपालिका में नई नियुक्तियों और बदलावों के चलते कार्यक्षमता को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

तबादले और नियुक्तियां

राजीव कुमार अयाची को भिंड से इंदौर बेंच में भेजा गया है। वहीं, शरद भामकर को गुना से हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर में जिला जज निरीक्षण के पद पर भेजा गया है, जहां वे राजीव कुमार काम्हे की जगह लेंगे। उमेश पांडव को रतलाम से भिंड में प्रधान जिला सत्र जज बनाया गया है। अखिलेश शुक्ला को प्रधान जज शिवपुरी से नरसिंहपुर में कमल जोशी की जगह पर प्रधान जिला सत्र जज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कमल जोशी को नरसिंहपुर से मंडला भेजा गया है, जहां वे संजय कृष्ण जोशी की जगह लेंगे। पवन कुमार शर्मा को इंदौर बेंच से श्योपुर के प्रधान जिला सत्र जज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

दूसरे जरूरी न्यायिक बदलाव

मोहम्मद सैयद अबरार अंसारी को भिंड में नीना आशापुरे के जगह पर डिंडौरी का प्रधान जिला सत्र जज बनाया गया है। प्रणेश कुमार प्राण को बैतूल से बालाघाट भेजा गया है, जहां वे दिनेश चंद्र थपलियाल का जगह लेंगे। नीना आशापुरे को डिंडौरी से रतलाम भेजा गया है और हितेंद्र सिंह सिसौदिया को टीकमगढ़ से बैढ़न सिंगरौली ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा, प्रवीणा व्यास को विशेष जज एससी-एसटी एक्ट टीकमगढ़ से प्रमोशन देकर प्रधान जिला सत्र जज टीकमगढ़ बना दिया गया है, जहां वे हितेंद्र सिंह सिसौदिया की जगह लेंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जिला सत्र न्यायाधीश
  • जस्टिस सुरेश कुमार कैत
  • जजों का तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच