एमपी में राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंक करना होगा जरूरी, नहीं तो बंद होगा राशन

Sandeep Kumar | May 10, 2026, 20:21 IST
Share
mp-aadhaar-linking
mp-aadhaar-linking

मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग और e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और पारदर्शिता लाना है।

News in Short

  • राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा।
  • आधार लिंकिंग से फर्जी राशन कार्ड पर लगेगी रोक।
  • गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए e-KYC जरूरी।
  • उपभोक्ताओं को ओटीपी से मिलेगी सिलेंडर डिलीवरी।
  • e-KYC के लिए जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर अभियान।

News in Detail

मध्यप्रदेश सरकार ने राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग और e-KYC प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। इन बदलावों से फर्जी राशन कार्ड और कालाबाजारी को रोकने में मदद मिलेगी।

आधार लिंकिंग का नया नियम

एमपी सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए बड़े बदलावों की शुरुआत की है। अब पुराने कागजी राशन कार्डों को धीरे-धीरे स्मार्ट राशन कार्ड और क्यूआर कोड आधारित डिजिटल कार्ड से बदला जाएगा।

इसके साथ ही राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराता, तो उसका राशन कार्ड निरस्त हो सकता है। इसके बाद उसे सरकारी खाद्यान्न का लाभ नहीं मिलेगा।

डिजिटल प्रणाली का लागू होगा

सरकार का मुख्य उद्देश्य फर्जी राशन कार्ड, डुप्लीकेट लाभार्थियों और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। नए डिजिटल सिस्टम में राशन कार्ड की जानकारी डिजिटल फॉर्मेट में होगी। हर परिवार के सदस्य के आधार नंबर से लिंक किया जाएगा। इससे पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान होगी। राशन कार्ड की जानकारी मोबाइल और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

e-KYC और ओटीपी नियम लागू

गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली में भी कई नए नियम लागू किए गए हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए e-KYC अनिवार्य किया गया है। उपभोक्ताओं को आधार और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा।

सिलेंडर डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा। इस प्रणाली से गलत व्यक्ति तक सिलेंडर पहुंचने की संभावना कम होगी।

इसके अलावा, नए गैस सिलेंडरों में सुरक्षा और निगरानी के लिए चिप लगाई जाएगी, जिससे सिलेंडर की ट्रैकिंग और गैस लीकेज की पहचान करना आसान होगा।

राशन कार्ड और गैस कनेक्शन के लिए e-KYC अभियान जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हितग्राहियों को नजदीकी राशन दुकान या गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना e-KYC के न तो राशन मिलेगा और न ही गैस सिलेंडर का लाभ प्राप्त होगा।

इंदौर में रहकर पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन

राजस्थान को मिली गैस सिलेंडर में राहत, केंद्र सरकार ने 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटन की मंजूरी दी

मध्य प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट को बड़ी राहत: 9% कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई का आदेश

Aadhaar Card Free Update: फ्री में अपडेट करवाना है आधार कार्ड तो 14 तक है मौका

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • आधार कार्ड
  • गैस सिलेंडर
  • e-KYC
  • राशन कार्ड
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज