एमपी में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, 6 एक्सप्रेसवे भी बनेंगे, CM मोहन यादव ने बताया प्लान
Rohit Sahu | Mar 15, 2025, 12:02 IST
mp airport
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट और हर 150 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी का निर्माण कराए जाने की घोषणा की है। इसके सथ ही 6 एक्सप्रेसवे भी बनाने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में हर 200 किलोमीटर पर एक एयरोपोर्ट बनाने की बात कही है। इसके अलावा हर 150 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी (रनवे) का निर्माण कराएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा न सिर्फ हवाई यात्रा बल्कि राज्य में छह नए एक्सप्रेसवे भी बनाए जाएंगे। जिससे रोड नेटवर्क की मजबूत होगा। आइए समझते हैं एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे के लिए मोहन सरकार का क्या प्लान है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि एमपी के हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम बनाएंगे जिसमें हैलीपैड भी होगा। यह सभी स्टेडियम मल्टीपरपज (बहुउद्देश्यीय) होंगे। जिसमें हैलीपैड और 2 कमरे होंगे। यह परियोजना राज्य की नई विमानन नीति के तहत होगी, जिसका उद्देश्य हवाई सेवाओं का विस्तार करना और आम आदमी को हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।
MP में अभी आठ एयरपोर्ट को लाइसेंस मिला हुआ है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना और दतिया में एयरपोर्ट सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, सागर और उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा का विस्तार करने की योजना है। प्रदेश सरकार हवाई सेवाओं का विस्तार करने में जुटी है। वहीं अब सरकार ने हर 200 किलोमीटर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में ऑफ इंडिया में वैकेंसी, ऐसे होगा सिलेक्शन
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोड ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार छह नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, सरकार ने भोपाल और इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) कॉरिडोर को हटाने का फैसला किया। जो राज्य के परिवहन नेटवर्क को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू
MP में हवाईयात्रा और आसान
मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए नई विमानन नीति लागू कर रही है। इस नीति के तहत हर 200 किलोमीटर पर एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर 150 किलोमीटर पर एक रनवे (हवाई पट्टी) बनाई जाएंगे।
हर विधानसभा में बनेगा हैलीपैड
एमपी में अभी 8 एयरपोर्ट को लाइसेंस
यह भी पढ़ें: AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में ऑफ इंडिया में वैकेंसी, ऐसे होगा सिलेक्शन
राज्य में छह नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना
यह भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू
ये 6 एक्सप्रेसवे प्रस्तावित
- नर्मदा प्रगति पथ (Narmada Pragati Path)
- विंध्य एक्सप्रेस पथ (Vindhya Express Path)
- मालवा-निमाड़ एक्सप्रेस पथ (Malwa-Nimar Express Path)
- बुंदेलखंड विकास पथ (Bundelkhand Vikas Path)
- मध्य भारत विकास पथ (Madhya Bharat Vikas Path)
- अटल प्रगति पथ (Atal Pragati Path)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA