उज्जैन सिंहस्थ में क्षिप्रा के जल से ही कराएंगे श्रद्धालुओं को स्नान
Sanjay Sharma | Published:
MP Assembly CM Mohan Yadav gave information about mega projects of river linking scheme
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन को नदी जोड़ो योजना के तहत दो महत्वपूर्ण मेगा प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ 2025 में श्रद्धालुओं को क्षिप्रा नदी के पवित्र जल से स्नान कराया जाएगा।
BHOPAL. शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सदन को नदी जोड़ो योजना के तहत दो मेगा प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल और बुंदेलखंड में चल रहे केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से होने वाले फायदे भी गिनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा पिछले सिंहस्थ में नर्मदा से जल लाकर लोगों के स्नान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन आने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को क्षिप्रा के जल से स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश में क्षिप्रा में इकट्ठा होने वाले जल को प्रवाह के माध्यम से उज्जैन लाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा सिंहस्थ में इस बार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र क्षिप्रा जल से स्नान करने का अवसर मिलेगा। क्षिप्रा में जल न होने के कारण पिछले सिंहस्थ में नर्मदा से पानी लिफ्ट करके सिंहस्थ में आने वाले भक्तजनों के स्नान की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस बार हम बरसात में ही क्षिप्रा में पानी इकट्ठा करेंगे। इस पानी को प्रवाहित करके उज्जैन तक लाएंगे। प्रवाहित रहने वाले इसी जल में सिंहस्थ में शामिल श्रद्धालु और साधु-संत स्नान कर पाएंगे।
नदी लिंक प्रोजेक्ट की चर्चा के दौरान सीएम डॉ.मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा अटलजी ने नदियों को जोड़ने का जो सपना देखा था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पूरा कर रहे हैं। सीएम ने पक्ष-विपक्ष के विधायकों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में नदियों को जोड़ने की संभावना के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विपक्ष के विधायकों ने कर्ज पर मांगा जवाब, सत्ता पक्ष ने गिनाई योजनाएं
मुख्यमंत्री ने नदी लिंक प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान इंदौर की कान्ह नदी की भी बात की। उन्होंने कहा काफी प्रयासों के बाद भी कान्ह नहीं में गंदा पानी मिलने से नहीं रोका जा सका है। अब कान्ह को साफ कर उसका पानी क्षिप्रा तक नहीं लाएंगे। सीएम ने बताया कान्ह नदी को अब गंभीर नदी से जोड़ेंगे। इसके लिए 800 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।
सिंहस्थ से पहले क्षिप्रा में जमा करेंगे जल
साढ़े 6 लाख हैक्टेयर में सिंचाई, 43 लाख लोगों को पेयजल
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जयपुर में जिस पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है, वह मालवा-चंबल अंचल की तस्वीर बदल देगा। यह मेगा प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 72 हजार करोड़ से ज्यादा है। लागत पर 90 फीसदी राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी, जबकि प्रदेश को केवल 10 फीसदी ही देना होगा। सीएम ने कहा इस मेगा प्रोजेक्ट से प्रदेश की साढ़े 6 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होगी और 43 लाख से ज्यादा लोगों को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा बुंदेलखंड में केन-बेतवा प्रोजेक्ट भी मेगा प्रोजेक्ट है। इसकी कुल लागत में से केवल 10 फीसदी खर्च ही प्रदेश के हिस्से में आ रहा है।
अटलजी का सपना पूरा कर रहे पीएम
विपक्ष के विधायकों ने कर्ज पर मांगा जवाब, सत्ता पक्ष ने गिनाई योजनाएं
कान्ह-गंभीर लिंक पर करेंगे 800 करोड़ खर्च
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
By Sandeep Kumar