कुलपति नहीं अब कुलगुरु कहिए, MP विस में विश्वविद्यालय संशोधन बिल पास
Raj Singh | Published:
KULPATI MP
मध्य प्रदेश में अब कुलपति को कुलगुरु कहा जाएगा। यह बदलाव विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधेयक के जरिए किया गया।
मध्य प्रदेश में अब कुलपति को कुलगुरु कहा जाएगा। यह बदलाव विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधेयक के जरिए किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ है।
दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं
बता दें कि इसके पहले, डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के जरिए मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में बदलाव की मंजूरी दी थी। इसके अंतर्गत कुलपति के पदनाम को बदलकर कुलगुरु किया गया। इसके बाद यह संशोधन विधेयक विधानसभा सत्र में पेश किया गया और पारित कर दिया गया।
गौरतलब है कि कुलपति को कुलगुरु कहे जाने के लिए प्रस्ताव जुलाई 2024 में पास हो गया था। जुलाई की शुरुआत में सीएम मोहन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश के लोगों के कल्याण और सभी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। इस क्रम में विश्वविद्यालयों में कुलपति को कुलगुरु का संबोधन देने का फैसला लिया गया है। इस संबोधन में आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का भाव है।
गलत जवाब पर सरकार की किरकिरी, यूजी कॉलेज को बताया पीजी
अब मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपति का नया नाम "कुलगुरु" होगा, जिससे भारतीय संस्कृति और शिक्षा नीति का सम्मान बढ़ेगा।
विधेयक को मिली मंजूरी
एमपी विधानसभा में मंगलवार को इस विधेयक को मंजूरी मिली, जिसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु किया जाएगा। मंत्री परमार ने कहा कि भारतीय शिक्षा नीति के अनुसार यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।
पहले ही कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा था?
गलत जवाब पर सरकार की किरकिरी, यूजी कॉलेज को बताया पीजी
अब मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कुलपति का नया नाम "कुलगुरु" होगा, जिससे भारतीय संस्कृति और शिक्षा नीति का सम्मान बढ़ेगा।
FAQ
- कुलपति का नाम क्यों बदला गया है?
मध्य प्रदेश में कुलपति का नाम बदलकर अब "कुलगुरु" किया गया है। यह बदलाव भारतीय शिक्षा नीति के अनुरूप और भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के लिए किया गया है। - यह बदलाव कब और कहां किया गया?
यह बदलाव मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित विश्वविद्यालय विधि संशोधन विधेयक के जरिए किया गया है। विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया गया। - इस बदलाव से भारतीय शिक्षा नीति को क्या लाभ होगा?
कुलपति का नाम "कुलगुरु" किया जाने से भारतीय शिक्षा नीति के अनुरूप बदलाव होगा और भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी। - किसने इस बदलाव की मंजूरी दी थी?
डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन की मंजूरी दी थी, जिसके तहत कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु किया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj