शादी से एक दिन पहले BJP नेता पर रेप केस, जानें हैरान करने वाला मामला
Vikram Jain | Updated:
MP Balaghat BJYM District President Bhupendra Sohagpure against Rape case registered
बालाघाट में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे का पुराना प्रेम प्रसंग का मामला शादी से पहले थाने तक जा पहुंच गया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र के खिलाफ रेप और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
BHOPAL. बालाघाट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे की सगाई समारोह के दौरान लोग उस समय हैरान रह गए जब एक सरकारी टीचर ने पहुंचकर नेता की प्रेमिका होने का दावा किया, युवती ने सगाई पर आपत्ति जताते हुए भूपेंद्र पर रेप करने का आरोप लगाया। इसी बीच युवती ने कार्यक्रम में पुलिस को बुला लिया। अब मामले को लेकर प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत है। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ रेप, धमकाने और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया है।
दरअसल, रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान पेश से सरकारी टीचर एक युवती मौके पर पहुंची और कहा वह भूपेंद्र की प्रेमिका है, उसने सगाई का विरोध किया, साथ ही भूपेंद्र पर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए। युवती की बातें सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। सगाई के दौरान प्रेमिका ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया। बाद में महिला थाने पहुंचकर भूपेंद्र सोहागपुरे से खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, युवती ने जब लिखित आवेदन दिया और अपना बयान दर्ज कराया तो रविवार की देर शाम में पुलिस ने भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ केस दर्ज किया। प्रेमिका की शिकायत के बाद केस दर्ज होते ही आरोपी भूपेंद्र भाग निकला। इसी बीच खबर हैं कि भूपेंद्र की 18 नवंबर सोमवार को होने वाली शादी कैंसिल हो गई।
पीड़िता की पुलिस से शिकायत के अनुसार पीड़िता और आरोपी भूपेंद्र सोहागपुरे 2008 में एक कॉलेज में बीएड कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भूपेंद्र ने उससे प्यार का इजहार किया था, जिसके मैनें ने मना कर दिया, इसके 3 साल तक वह पीछे घूमता रहा, इसके बाद 17 दिसंबर 2012 को भूपेंद्र के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, उसने शादी का वादा किया। साल 2013 में मैं टीचर बनकर सिंगरौली चली गई, इसके बाद हमारे बीच बातचीत होती रही।
सिंगरौली के मिडिल स्कूल में मैं साल 2013 से 2020 तक पदस्थ रही। युवती ने आगे आरोप लगाया कि जब मैं छुट्टियों में अपने घर बालाघाट पहुंची तो भूपेंद्र ने मुझे अपने दोस्त के कमरे में बुलाया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस बाद जब भी वह छुटि्टयों में बालाघाट आती तो दोनों में मुलाकात होती, जब भी वह शादी की बात कहती, तो भूपेंद्र बात को टाल देता था।
इसी बीच 20 अप्रैल 2022 को शादी करने को लेकर भूपेंद्र से बात की तो उसने अपने परिवार को मनाने की बात कहकर इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों के मिलना सिलसिला जारी रहा। 4 फरवरी 2024 को भूपेंद्र ने घर पहुंचकर आकर लांछन लगाया और शादी करने से मना कर दिया। साथ ही थाने जाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। युवती ने यह भी बताया कि शादी की बात कहने पर मुझे अलग जाति का बताकर दूरी बनाई और अभद्रता की।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है, इधर, आरोपी के दोस्तों का कहना है कि फिलहाल शादी रद्द हो गई है। वर और वधू पक्ष से कोई बयान सामने नहीं आया है।
जानें पूरा मामला
भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस से शिकायत में पीड़िता ने बताया मामला
सिंगरौली के मिडिल स्कूल में मैं साल 2013 से 2020 तक पदस्थ रही। युवती ने आगे आरोप लगाया कि जब मैं छुट्टियों में अपने घर बालाघाट पहुंची तो भूपेंद्र ने मुझे अपने दोस्त के कमरे में बुलाया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस बाद जब भी वह छुटि्टयों में बालाघाट आती तो दोनों में मुलाकात होती, जब भी वह शादी की बात कहती, तो भूपेंद्र बात को टाल देता था।
दूसरी लड़की से प्रेस प्रसंग का पता चला
पीड़िता के मुताबिक अक्टूबर 2016 में उसे पता चला की भूपेंद्र का किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद उसने मेरे बात बंद कर दी, 2017 में दोबारा बातचीत हुई, अगस्त 2020 में बालाघाट में ट्रांसफर हुआ तो वह किराए के घर में रहने लगी। इसके बाद वह यहां अक्सर आता रहता था।
युवती ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
By Neel Tiwari
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
By VINAY VERMA
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
By Ashish Bhardwaj
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
By Raghvendra Singh Rathore
बैलाडीला की खदानों से एनएमडीसी, मित्तल और रुंगटा ने निकाला लोहा, पीछे छूट रहा तबाही का मलबा, दर्जनों गांवों पर संकट
By Arun Tiwari