एमपी के भगवानदास रैकवार को मिला पद्मश्री, बुंदेली मार्शल आर्ट के क्षेत्र में सम्मान

Sandeep Kumar | Jan 26, 2026, 17:00 IST
Share
mp bhagwandas raikwar
mp bhagwandas raikwar

सागर के भगवानदास रैकवार को बुंदेली मार्शल आर्ट के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया। यह बुंदेली कलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

News in Short

  • भगवानदास रैकवार को बुंदेली मार्शल आर्ट के संरक्षण के लिए पद्मश्री सम्मान मिला।
  • रैकवार ने बुंदेली कला को मंचीय प्रस्तुति के लायक बनाया और इसे जीवित रखा।
  • वह सागर और बुंदेलखंड की छत्रसाल व्यायामशाला के उस्ताद हैं।
  • रैकवार के अनुसार, आधुनिकीकरण और फिल्मों ने पारंपरिक कलाओं को नुकसान पहुंचाया है।
  • बुंदेलखंड की पारंपरिक कलाओं को सहेजने के लिए रैकवार ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया।

News in Detail

सागर के अखाड़ा उस्ताद भगवानदास रैकवार को यह सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान बुंदेली मार्शल आर्ट की कला के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए मिला है। भगवानदास रैकवार ने कहा कि यह मेरी तपस्या का फल है। उन्होंने कहा कि बुंदेली कलाएं आज भी जीवित हैं। यह बुंदेलखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह दूसरा मौका है जब बुंदेली कला से जुड़े कलाकार को पद्मश्री सम्मान मिला है।

बैतूल के शिक्षाविद मोहन नागर को पद्म सम्मान, आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कौन हैं भगवान दास रैकवार

पद्म श्री से सम्मानित भगवानदास रैकवार सागर के प्रसिद्ध नाम हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1944 को हुआ था। उन्होंने बुंदेली मार्शल आर्ट के संरक्षण के लिए जीवनभर मेहनत की। वह सागर और बुंदेलखंड की छत्रसाल व्यायामशाला के उस्ताद हैं। उन्होंने लाठी, भाला, ढाल, तलवार और त्रिशूल से युद्ध कला के करतब देश-दुनिया में प्रस्तुत किए। उन्हें श्रेय जाता है कि उन्होंने इन कलाओं को मंचीय प्रस्तुति के लायक बनाया। करीब 82 साल की उम्र में उन्हें यह सम्मान मिला, जिसे उन्होंने बुंदेलखंड और बुंदेली कलाओं के लिए समर्पित किया।

कैलाश चंद्र पंत को मिला पद्म श्री अवार्ड, हिंदी भाषा के लिए रहा सराहनीय योगदान

मेरे जीवन की तपस्या रंग लाई

पद्म श्री सम्मान पर भगवानदास रैकवार ने मीडिया से कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। मेरे जीवन की तपस्या रंग लाई है। भारत सरकार विलुप्त होती कलाओं को प्रोत्साहन दे रही है। यह बुंदेली कला और कलाकारों को सम्मान है।

पद्म पुरस्कार 2026: एमपी से भगवानदास और पंत, सीजी से गोडबोले को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट

फिल्मों में इन कलाओं की नकल : रैकवार

भगवानदास रैकवार बुंदेली मार्शल आर्ट और अखाड़े के विलुप्त होने का कारण मानते हैं। वे कहते हैं, आधुनिकीकरण और डुप्लीकेसी से पारंपरिक कलाओं को नुकसान हुआ है। फिल्मों में इन कलाओं की नकल की जा रही है। नई पीढ़ी इसका महत्व समझ रही है। बच्चे जूडो कराटे पर ज्यादा ध्यान देते हैं और अखाड़े को कम महत्व देते हैं।"

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

पहले मिल था रामसहाय पांडे को

रामसहाय पांडे को राई लोक नृत्य के लिए पद्मश्री मिला था। अब भगवानदास रैकवार को बुंदेली मार्शल आर्ट के लिए पद्मश्री मिला है। भगवानदास रैकवार ने कहा, बुंदेलखंड की कलाओं में दम है। ढिमरयाई, सैरा, मोनिया जैसे नृत्य हमारे पारंपरिक रूप को बचाए हुए हैं। युवा पीढ़ी को इन कलाओं को सीखना चाहिए। इससे हमारी लोक कला संस्कृति जिंदा रहेगी।"

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बुंदेलखंड
  • पद्म श्री सम्मान
  • सागर
  • भगवानदास रैकवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा