भोपाल एम्स में अब AI दिखाएगा मरीजों को सही रास्ता, ऐसा करने वाला देश का पहला स्मार्ट अस्पताल

Kaushiki | Feb 21, 2026, 15:10 IST
Share
mp-bhopal-aiims
mp-bhopal-aiims

भोपाल एम्स देश का पहला ऐसा अस्पताल बनने जा रहा है जहां AI मरीजों को रास्ता बताएगा। QR कोड स्कैन कर लोग ओपीडी और लैब तक बिना भटके पहुंच सकेंगे।

Bhopal AIIMS new facility:भोपाल एम्स अब देश का सबसे स्मार्ट अस्पताल बनने जा रहा है। यहां मरीजों को रास्ता दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। एम्स परिसर बहुत बड़ा है और इमारतें एक जैसी दिखती हैं।

इस वजह से नए मरीज अक्सर यहां आकर भटक जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए AI नेविगेशन लाया गया है। रोजाना यहां 10 से 12 हजार लोग इलाज के लिए आते हैं।

बड़े कैंपस में ओपीडी या लैब ढूंढना काफी मुश्किल होता है। अब लोगों को स्टाफ से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल मैप की तरह मोबाइल पर ही पूरा रास्ता दिखेगा। ये सुविधा देने वाला यह देश का पहला सरकारी अस्पताल बनने जा रहा है।

गूगल मैप की तरह मोबाइल पर ही पूरा नेविगेशन मिलेगा। (फोटो- एआई जेनरेटेड)
गूगल मैप की तरह मोबाइल पर ही पूरा नेविगेशन मिलेगा। (फोटो- एआई जेनरेटेड)

कैसे काम करेगा ये स्मार्ट AI नेविगेशन सिस्टम

एम्स प्रशासन ने इसके लिए खास स्मार्ट गाइडेंस सिस्टम बनाई है। यह सिस्टम आईआईटी इंदौर और एक लोकल स्टार्टअप की मदद से बना है। अस्पताल के गेट और प्रमुख जगहों पर क्यूआर कोड मिलेंगे।

पेशेंट जैसे ही कोड स्कैन करेंगे, डिजिटल मैप खुल जाएगा। ये मैप आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइडलाइन्स प्रोवाइड करेगा। खुले इलाकों में ये सिस्टम जीपीएस तकनीक पर काम करेगा।

इमारतों के अंदर सटीक लोकेशन के लिए रिले डिवाइस लगाए गए हैं। हर 15 मीटर पर लगे यह डिवाइस आपको सही मोड़ बताएंगे। इससे आप बिना भटके सीधा डॉक्टर के रूम तक पहुंचेंगे।

एम्स के मेन गेट और प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। (फोटो- एआई जेनरेटेड)
एम्स के मेन गेट और प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। (फोटो- एआई जेनरेटेड)

भूल-भुलैया जैसी इमारतों से अब मिलेगी आजादी

अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर संदेश जैन ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के ब्लॉक काफी कन्फ्यूज्ड करने वाले हैं। पैथोलॉजी, एमआरआई और वार्ड ढूंढने में मरीजों का समय बर्बाद होता है।

इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी मेन्टल स्ट्रेस मिलता है। AI बेस्ड इस सिस्टम से समय की काफी बचत होगी। शुरुआत में इसे एक महीने के पायलट प्रोजेक्ट पर चलाएंगे।

इसके नतीजे अच्छे रहे तो पूरे परिसर में लागू करेंगे। इससे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ पर भी बोझ कम होगा। वे रास्ता बताने के बजाय अपने मेन काम पर ध्यान देंगे।

मरीजों और उनके परिजन को सही विभाग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। (फोटो- एआई जेनरेटेड)
मरीजों और उनके परिजन को सही विभाग तक पहुंचने में मदद मिलेगी। (फोटो- एआई जेनरेटेड)

भोपाल एम्स की बड़ी उपलब्धि

भोपाल एम्स हॉस्पिटल(Bhopal AIIMS Hospital)में बेड की संख्या भी अब काफी ज्यादा है। यहां 816 जनरल बेड और 128 आईसीयू बेड मौजूद हैं। रोजाना हजारों सर्जरी और हजारों ओपीडी काउन्सलिंग यहां होते हैं।

ऐसे में डिजिटल सिस्टम अस्पताल की एफिशिएंसी को काफी बढ़ा देगा। ये सिस्टम वेब और मोबाइल ऐप दोनों माध्यमों पर चलेगा। बुजुर्गों और दूर-दराज से आए लोगों के लिए ये वरदान साबित हो सकता है।

अब उन्हें किसी अजनबी से रास्ता पूछने में झिझक नहीं होगी। भोपाल एम्स का ये कदम जल्द ही अन्य बड़े संस्थानों में भी देखने को मिल सकती है। भोपाल एम्स नई सुविधा

ये खबरें भी पढ़ें...

कलेक्टर से भिड़ने वाले विधायक कुशवाह अब अपनी ही सरकार पर बरसे, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर घमासान

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलवाने के आरोप, बिना यूनिफॉर्म पहुंचे थे

भोपाल में साइबर फ्रॉड का आतंक, कुछ दिनों में ही करोड़ों की ठगी, तीन दिन में 45 एफआईआर

Tags:
  • भोपाल एम्स की बड़ी उपलब्धि
  • Bhopal AIIMS
  • भोपाल एम्स
  • Bhopal AIIMS new facility
  • भोपाल एम्स नई सुविधा
  • भोपाल एम्स हॉस्पिटल
  • Bhopal AIIMS Hospital
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच