विजयवर्गीय के एनिमेटेड पोस्ट पर बवाल, जीतू पटवारी ने BJP पर बोला हमला
Vikram Jain | Oct 24, 2024, 21:15 IST
Minister Kailash Vijayvargiya Jinnah animated video post Politics
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जिन्ना वाले एनिमेटेड वीडियो पोस्ट करने के बाद बवाल मचा हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर साधते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और बीजेपी के वरिष्ट नेता कैलाश विजयवर्गीय की सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) द्वारा पोस्ट एनिमेटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हमलावर हो गए हैं। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच नफरत घृणा और बंटवारे की है, देश संविधान से चलेगा।
दरअसल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट कर भारत के बंटवारे की कहानी को बताया था। जारी किए गए वीडियो में जिन्ना के कार्टून को भारत से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग करते हुए दिखाया गया है। 24 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति हिंदू के पोस्टर को काटते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें SC-ST, ओबीसी, ब्राह्मण और क्षत्रिय को अलग-अलग करते हुए दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि समझदार को इशारा ही काफी है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गी द्वारा पोस्ट एनीमेटेड वीडियो को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पटवारी ने कहा बीजेपी की सोच बंटवारे की है, घृणा और नफरत की है। देश का संविधान से चलेगा। संविधान एकता और अखंडता को जोड़ने की बात करता है। देश की प्राचीन सभ्यता परंपराएं भी जोड़ने की बात करती है। भगवान राम-कृष्ण, पैगंबर, गुरु नानक देव, महावीर, गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर सभी ने जोड़ने, एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर 4 हजार किलोमीटर पैदल चले, राहुल गांधी एकता और अखंडता का संदेश दिया है।
बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने जीतू पटवारी को क्यों कहा बंदर
मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि जीतू पटवारी को खुद का अतीत और इतिहास मालूम नहीं, भारत के विभाजन का अगर कोई असली सूत्रधार है तो वह कांग्रेस है। जिन्ना थे इसलिए कांग्रेस ने देश विभाजन कराया। आज भी कांग्रेस इस तरह हिंदुओं का जातिगत विभाजन कराकर अपनी राजनीति करती है। कांग्रेस चाहती है कि हिंदुओं में फुट हो, कभी जाति के नाम तो कभी भाषा के नाम पर।
मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, जीतू पटवारी ने पूछे 10 सवाल, मांगा हिसाब
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस क्या यह पूछ सकती है कि पठान और पिंजारे के अंदर क्या दोस्ती है? मुसलमान में 72 जातियां हैं लेकिन उनकी जनगणना मुसलमान के नाम पर होती है, हिंदू की जनगणना हो तो वह जाति के नाम पर होती है। उन्होंने आगे कहा कि फूट डालो और राज करो डलहौजी की नीति थी, वही नीति कांग्रेस ने अपनाई है। कांग्रेस नेता डलहौजी के दत्तक पुत्र है। कांग्रेस ने देश विभाजन भी कराया और कांग्रेस आज भी हिंदू को विभाजित करने की कोशिश कर रही है।
उपचुनाव : विजयपुर में रामनिवास और बुदनी में राजकुमार ने भरा नामांकन
thesootr links
क्या दिखाया है एनिमेटेड वीडियो में...
बीजेपी की सोच बंटवारे और नफरत की...
बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने जीतू पटवारी को क्यों कहा बंदर
रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार
मोहन सरकार के 10 महीने पूरे, जीतू पटवारी ने पूछे 10 सवाल, मांगा हिसाब
कांग्रेस नेता डलहौजी के दत्तक पुत्र
उपचुनाव : विजयपुर में रामनिवास और बुदनी में राजकुमार ने भरा नामांकन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj