भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बदला, 4 ट्रेन रद्द, 3 के रूट बदले

Sandeep Kumar | Nov 23, 2025, 16:13 IST
Share
news-railway-maintenance
Photograph: (thesootr)

जयपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला गया है। चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सात ट्रेनों के रूट में आंशिक बदलाव किए गए हैं। तीन ट्रेनों का नए रास्तों से संचालन हो रहा है।

BHOPAL. जयपुर स्टेशन के मेंटेनेंस के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है। 4 ट्रेनें पूरी तरह बंद रहीं, 7 ट्रेनों के रूट आंशिक रूप से बदले गए और 3 ट्रेनों को नए रास्ते से चलाया जा रहा है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर जांचें।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला



  • जयपुर स्टेशन मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनों का टाइमटेबल बदला गया है।
  • 4 ट्रेन रद्द हो गई हैं।
  • 7 ट्रेनों की सेवा आंशिक रूप से बंद या रूट बदला गया है।
  • 3 ट्रेनों का रास्ता अब दूसरे स्टेशनों से होकर तय किया गया है।
  • रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की जानकारी देखने का सुझाव दिया है।

भोपाल मंडल की ट्रेनों पर मेंटेनेंस का असर कैसा है?

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर काम चलने से, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों पर सीधा असर पड़ा है। एयर कोनकोर्स के निर्माण के चलते नवंबर और दिसंबर में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचना जरूरी है।

ये भी पढ़ें...क्या ट्रेन में RAC टिकट से सीट की गारंटी हो जाती है पक्की? जानें पूरी प्रोसेस

कौन-कौन सी ट्रेनें पूरी तरह हुईं रद्द?

14813 जोधपुर-भोपाल (23 नवंबर)
14814 भोपाल-जोधपुर (24 नवंबर)
19711 जयपुर-भोपाल (23 नवंबर)
19712 भोपाल-जयपुर (24 नवंबर)
ये सब भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें हैं।

ये भी पढ़ें...24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

किस ट्रेन के रूट और संचालन में बदलाव हुए?

12720 हैदराबाद-जयपुर (24 नवंबर): अब सिर्फ अजमेर तक चलेगी।
12719 जयपुर-हैदराबाद (26 नवंबर): अजमेर से शुरू होगी, जयपुर-अजमेर के बीच सेवा बंद।
12968 जयपुर-चेन्नई (23 नवंबर): दुर्गापुरा से चलेगी।
07019 जयपुर-हैदराबाद स्पेशल (23, 30 नवंबर, 7 दिसंबर): अजमेर से रवाना, जयपुर-अजमेर के बीच सेवा बंद।
07020 हैदराबाद-जयपुर (21, 28 नवंबर, 5 दिसंबर): अजमेर तक ही संचालन।
12181 जबलपुर-अजमेर (21 नवंबर से 8 दिसंबर, 18 ट्रिप): अब सवाई माधोपुर तक।
12182 अजमेर-जबलपुर (22 नवंबर से 9 दिसंबर, 18 ट्रिप): सवाई माधोपुर से चलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का लोको पायलट कैसे बनें? यहां जानें योग्यता, कोर्स और चयन प्रक्रिया

किन ट्रेनों के रूट बदले गए?

18207 दुर्ग-अजमेर (8 दिसंबर): नये रूट से चलेगी- कोटा-चंदेरिया-अजमेर।
18213 दुर्ग-अजमेर (23 नवंबर, 7 दिसंबर): कोटा-चंदेरिया-अजमेर।
18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी (27 नवंबर): सोगरिया-गुडला-चंदेरिया-अजमेर-मारवाड़ रूट।


ये भी पढ़ें...खजुराहो समेत चार नए रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी की हरी झंडी से शुरू होगा सफर

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

भोपाल मंडल ट्रेन शेड्यूल: रेलवे ने साफ तौर पर कहा है कि सफर से पहले NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति जांचें। इससे अचानक रद्द होने या रूट बदलने की जानकारी पहले मिल जाएगी। इससे यात्री अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।

सोर्स क्रेडिट: रेलवे विभाग की आधिकारिक रिलीज



Tags:
  • पश्चिम मध्य रेलवे
  • ट्रेन रद्द
  • भोपाल मंडल
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • भोपाल मंडल ट्रेन शेड्यूल
  • जयपुर स्टेशन मेंटेनेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई