भोपाल में चरित्र संदेह के चलते पत्नी के किए छोटे-छोटे टुकड़े

Amresh Kushwaha | Jun 01, 2024, 18:56 IST
Share
भोपाल में पत्नी की हत्या
भोपाल में पत्नी की हत्या

राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही साथ पति ने शव को पांव और खोपड़ी के साथ 14 छोटे-छोटे टुकड़ों में कांट फेंका...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर दी। पति ने हत्या कर शव को जला दिया। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर अवशेष अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए। पुलिस ने शव के अवशेष में खोपड़ी, एक पांव और सीने ( पसली ) के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर की स्टेट बॉक्सिंग चैंपियन आदिश्री ने हरियाणा में की आत्महत्या, पेरेंट्स के लिए सुसाइड नोट छोड़ा

पुलिस ने दर्ज की थी रीर्पोट


निशातपुरा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय सानिया खान की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज की थी। महिला की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही उसका पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना गायब था। बीते दिनो पुलिस ने जासूस की सूचना पर नदीमउद्दीन को हिरासत में लेकर उसकी गायब पत्नी के बारे में पूछा। शुरूआती पूछताछ में नदीमउद्दीन ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन, सख्ती से पूछताछ होने पर शनिवार को आरोपी ने पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया। युवक ने हत्या के बाद पत्नी के शव को जलाकर फेंकने की जानकारी पुलिस को दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...झुमके ने ले ली महिला की जान , जानिए कैसे

अरवलिया खंती से पसली के 14 टुकड़े बरामद


पुलिस ने बताया कि सानिया खांन की मां का निधन हो चुका है। वह भोपाल में अपनी नानी के साथ रह रही थी। जबकि सानिया के पिता वसीम खान अपनी दूसरी बेटी के साथ रहते है।

ये खबर भी पढ़िए...हमीदिया नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर धांधली का आरोप, नियमों के खिलाफ 16 को बनाया प्रोफेसर

निशातपुरा पुलिस ने नदीमउद्दीन की निशानदेही पर अरवलियां खंती से महिला (पत्नी) सानिया की सीने की पसली की हड्‌डी के 14 टुकड़ों को अरवलिया खंती से बरामद किया है। इसके अलावा यहां से पुलिस ने एक पांव और खोपड़ी भी बरामद की है।

सानिया पति से विवाद के बाद दो महीने से नानी के घर में रह रही थी। नानी ने ही उसकी शादी नदीम से कराई थी। आरोपी पति शादी के बाद से महिला के चरित्र पर संदेह करता था। उसके मामा के बेटे अनस ने बताया कि चरित्र संदेह के चलते नदीम बहन के साथ मारपीट करता था।

ये खबर भी पढ़िए...मोती सागर तालाब की खुदाई में मिले लाखों रुपए के नोट

निवस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप भी लगाए


मृतका के भाई ने आरोप लगाए हैं कि सानिया को नदीम ने मिलने के बहाने से 21 मई को बुलाया था। वह बिन बताए घर से निकली, इसके बाद रहस्यमय हालातों में लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी थाना निशातपुरा में दर्ज कराई थी। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पांच दिन पहले गांव में हम स्वयं बहन की तलाश करते हुए पहुंचे। वहां कुछ लोगों ने जानकारी दी कि बहन को नदीन ने कुछ दिन पहले निरवस्त्र कर घुमाया और पीटा था। इस बात की जानकारी पुलिस को दी। तब आरोपी को हिरासत में लिया, वह गुमराह करता था। शुक्रवार की देर रात उसने पुलिस को हत्या की पूरी कहानी बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव के अवशेष बरामद किए।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज