मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा अब नहीं होगी आसान! होंगे नए बदलाव, जानें क्या होगा कठिन
Sandeep Kumar | Aug 25, 2025, 23:54 IST
mp-board-exam-easy
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अब कठिनाई का स्तर बढ़ने जा रहा है। 2026 से नए पैटर्न के तहत प्रश्नपत्रों में 20 प्रतिशत कठिन सवाल होंगे, जो रटने से नहीं, बल्कि सोचने की क्षमता से हल होंगे।
मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पहले से ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि 2026 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव होगा। और सवालों का स्तर बढ़ाया जाएगा। यह बदलाव सीबीएसई जैसी अन्य राज्य बोर्डों के समान होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, सभी राज्यों में समान शिक्षा और परीक्षा स्तर सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हाल ही में एनसीईआरटी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि राज्य की बोर्ड परीक्षा अन्य राज्यों के मुकाबले आसान थी। इससे राज्य के स्टूडेंट को अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश में कठिनाई होती थी। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि परीक्षा पैटर्न को बदलकर कठिनाई स्तर बढ़ाया जाए।
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड: दूसरी परीक्षा में इन गलतियों के कारण स्टूडेंट्स को मिलेंगे इतने बोनस अंक
अब तक, छात्रों को परीक्षा में रटने वाले सवालों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सवालों का स्तर बदल जाएगा। 2026 से, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 20 प्रतिशत सवाल ऐसे होंगे, जिनका उत्तर रटने से नहीं, बल्कि सोचने, समझने और रचनात्मकता के आधार पर दिया जाएगा। इन सवालों को हल करने के लिए स्टूडेंट को अपने ज्ञान और समझ का सही तरीके से उपयोग करना होगा।
![6630ce2f-1a6]()
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में बड़ी लापरवाही, एक सप्ताह गुजरे, अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
अब तक स्टूडेंट से रटकर परिभाषाएं पूछी जाती थीं, लेकिन नए पैटर्न में उन परिभाषाओं के अनुप्रयोग पर जोर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि एक किलोमीटर पैदल जाने में 10 मिनट का समय लगता है, तो स्टूडेंट से यह पूछा जाएगा कि एक घंटे में कितनी दूरी तय की जा सकती है। इसके लिए छात्रों को परिभाषा के अलावा गणना और सोचने की क्षमता का उपयोग करना होगा।
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में स्कूलों ने नहीं भेजे प्रोजेक्ट-प्रैक्टिकल नंबर, सैंकड़ों छात्र फेल
प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता को सुधारने के लिए माशिम (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने शिक्षकों के समूह को प्रशिक्षित करना शुरू किया है। फिलहाल, विज्ञान विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रश्नपत्र तैयार करने, चयन और प्रिंटिंग की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें...सागर में एमपी सरकार का तगड़ा एक्शन, देवरी में BJP की नपा अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटाया
नई परीक्षा प्रणाली के तहत, 100 में से 20 प्रतिशत सवाल कठिन होंगे, 40 प्रतिशत सामान्य होंगे, और 40 प्रतिशत आसान। यह बदलाव छात्रों के सोचने की क्षमता और समझ को बढ़ावा देगा, ताकि वे परीक्षा में रटने के बजाय ज्ञान का सही उपयोग कर सकें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सुधार
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड: दूसरी परीक्षा में इन गलतियों के कारण स्टूडेंट्स को मिलेंगे इतने बोनस अंक
नए पैटर्न के तहत परीक्षा कैसे होगी?
6630ce2f-1a6
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में बड़ी लापरवाही, एक सप्ताह गुजरे, अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
सोचने की क्षमता के इस्तेमाल पर जोर
ये भी पढ़ें...एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में स्कूलों ने नहीं भेजे प्रोजेक्ट-प्रैक्टिकल नंबर, सैंकड़ों छात्र फेल
टीचर्स की ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें...सागर में एमपी सरकार का तगड़ा एक्शन, देवरी में BJP की नपा अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटाया
परीक्षा के फॉर्मेट में बदलाव
रटने की बजाय सोचने की क्षमता पर जोर
मास्टर ट्रेनर पवन द्विवेदी का कहना है कि अब स्टूडेंट की रटने की आदत को कम किया जाएगा और उन्हें सोचने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्टूडेंट को न केवल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनका समग्र विकास भी होगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj