MP Board: सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी

Dolly patil | May 03, 2024, 15:42 IST
Share
mp
mp

मध्‍य प्रदेश:मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। जो स्टूडेंट्स को किसी विषय में कंपार्टमेंट लगा है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बेहद ही अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल जो स्टूडेंट्स को किसी विषय या विषयों में कंपार्टमेंट लगा है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 जून तक सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसी के साथ बोर्ड ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की पूरक ( Supplement) परीक्षा के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रति विषय परीक्षा शुल्क (हायर सेकेंडरी / हाईस्कूल) 500 रुपए रखा गया है। साथ ही ऑनलाईन संचालक का देय शुल्क 25 रुपए होगा।


एमपी बोर्ड ने दिए निर्देश


माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, भोपाल ने जारी परीक्षा कार्यक्रम में समस्त शासकीय ( Government) एवं मान्यता प्राप्त प्राइवेट हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की पूरक ( supplementary ) परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिन्हें स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ ऐसे स्थान पर चस्पा करने की व्यवस्था करें।

कक्षा शिक्षक द्वारा शाला के संबंधित परीक्षार्थियों को उनसे संबंधित परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र, दिनांक, दिन और समय अंकित करने की व्यवस्था करें। मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाएँ प्रातः 8.00 से 11.00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी, जिसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें।

प्रत्येक परीक्षार्थी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो। नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट पर भी देखे जा सकते है।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी


रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है। वहीं इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। ध्यान रहे 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से एमपी बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें.....नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे सुरक्षा बल के जवान

इमरती का रस अब खत्म बोलकर जीतू पटवारी ने दिया नए विवाद को जन्म

कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिए मोती सिंह केस मे सुनवाई पूरी

बिल घोटाले में महापौर और एमआईसी सदस्य चाहते हैं पूर्व निगमायुक्तों के साथ अपर आयुक्तों की जांच

10 वीं -12 वीं का टाइम टेबल


जानकारी के मुताबिक 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 21 मई से 6 जून दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा। साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 मई से 7 जून तक प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा छात्र https://www.mpsos.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

यहां से डाउनलोड कर सकते है टाइम टेबल

https://www.mpsos.nic.in/

Tags:
  • टाइम टेबल
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल
  • हाईस्कूल
  • Supplement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज