मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, नए चेहरों को मौका, पुरानों की छुट्टी तय!
Sourabh Bhatnagar | Jun 22, 2026, 12:30 IST
सीएम मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार
मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार मानसून सत्र के बाद बड़े कैबिनेट विस्तार की तैयारी में है। पांच से छः मंत्रियों की छुट्टी और 7 से 8 नए चेहरों की एंट्री संभव है। रीति पाठक, मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनिस जैसे नाम दावेदारों में हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश में मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।
- सीएम मोहन यादव ने खुद संकेत दिए हैं कि परफॉर्मेंस ही फेरबदल का आधार होगा।
- 5 से 6 मौजूदा मंत्री हट सकते हैं और 7 से 8 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।
- महिला, बुंदेलखंड और ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाना भाजपा की प्राथमिकता है।
- विजय शाह, प्रतिमा बागरी और दिलीप अहिरवार पर सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।
मानसून सत्र के बाद होगा बड़ा बदलाव!
सीएम का साफ संदेश है कि काम नहीं करने वालों के लिए कैबिनेट में जगह नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मंत्रियों और विधायकों के प्रदर्शन (Mp Politics) की नियमित समीक्षा होती है। अंतिम फैसला पार्टी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा।
कौन से समीकरण साधना चाहती है भाजपा
महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाना भी भाजपा की प्राथमिकता है। रीति पाठक, अर्चना चिटनिस और मालिनी गौड़ जैसे नाम इसी नजरिए से सबसे आगे चल रहे हैं।
इसके अलावा 2028 के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी समीकरण को भी मजबूत करने की कोशिश रहेगी।
सिंधिया खेमे और पुराने संगठन के बीच संतुलन बनाना भी इस पूरी कवायद का हिस्सा है।
किन मंत्रियों पर लटकी तलवार
e8aefba7-9da
दिलीप अहिरवार पहली बार विधायक बनने के बाद सीधे कैबिनेट में आए थे। हालिया समीक्षा में उनका प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया।
09ebd9a6-334
प्रतिमा बागरी का नाम जाति प्रमाण पत्र विवाद में चर्चा में आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य स्तरीय जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है। उनके भाई की गिरफ्तारी का मामला भी राजनीतिक चर्चा में रहा है।
bc445336-dcb
राधा सिंह और एदल सिंह कंषाना के विभागों के प्रदर्शन को लेकर भी समीक्षा में सवाल उठे हैं।
b916ba6e-fc2
238ae73b-319
किन मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग
- मंत्री प्रहलाद पटेल को संगठन या सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। उनके अनुभव के आधार पर अतिरिक्त विभाग भी दिए जा सकते हैं।
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभागों में बदलाव की संभावना है, हालांकि उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
- मंत्री तुलसीराम सिलावट के विभाग में भी विभागीय पुनर्संतुलन के तहत फेरबदल हो सकता है।
कैबिनेट में अभी 4 पद खाली
4a2bb539-13f
कौन हैं टॉप दावेदार
मोहन यादव कैबिनेट के लिए नए चेहरों में सागर के प्रदीप लारिया का नाम सबसे आगे है। बुंदेलखंड से पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की वापसी की संभावना जताई जा रही है। महिला चेहरों में रीति पाठक जो पूर्व सांसद और विंध्य क्षेत्र की नेता हैं, अर्चना चिटनिस और बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के नाम सबसे प्रमुख हैं।
FAQ
- प्रश्न 1: मध्य प्रदेश में
कैबिनेट विस्तार कब होगा?
उत्तर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। हालांकि कोई आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है। अंतिम फैसला पार्टी संगठन और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा। - प्रश्न 2: मध्य प्रदेश कैबिनेट में कौन से नए चेहरे आ सकते हैं?
उत्तर: सूत्रों के मुताबिक प्रमुख दावेदारों में सागर के प्रदीप लारिया, बुंदेलखंड से बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, महिला नेता रीति पाठक, अर्चना चिटनिस और मालिनी गौड़ के नाम शामिल हैं। पार्टी महिला, बुंदेलखंड और ओबीसी समीकरण को ध्यान में रखकर चेहरे चुन सकती है। - प्रश्न 3: एमपी के किन मंत्रियों की कैबिनेट से विदाई हो सकती है?
उत्तर: विजय शाह, दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और एदल सिंह कंषाना के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
खबरें ये भी...
एमपी में तबादलों की डेडलाइन बढ़ी, मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला
MP में 15 हजार से अधिक तबादले, मोहन कैबिनेट में डेडलाइन बढ़ाने पर हो सकती है चर्चा
जीतू पटवारी बोले कोई नाचन, याचन आए थे, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन चेयरमैन नगाइच बोले पप्पू जैसी हरकतें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari