नई व्यवस्था: मोहन यादव कैबिनेट ने बदला ब्याजमुक्त ऋण का पूरा गणित

Ramanand Tiwari | Jun 23, 2026, 21:41 IST
Share
एमपी कैबिनेट में KCC नियमों बड़ा बदलाव
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने KCC ऋण चुकाने का नियम बदल दिया है। किसान अब 31 मार्च तक बाध्य नहीं होंगे। ऋण लेने के एक साल बाद बिना ब्याज भुगतान होगा। फसल चक्र के अनुसार राहत मिलेगी।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • मोहन कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक: किसान चुकाएंगे ब्याजमुक्त कर्ज।
  • KCC ऋण नियमों में बड़ा बदलाव।
  • जीरो फीसदी ब्याज वाले कर्ज की नई समय-सीमा लागू।
  • एक फैसले से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर।
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों को राहत देने वाला अहम फैसला लिया है। अब सहकारी बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत लिया गया जीरो फीसदी ब्याज वाला ऋण हर साल 31 मार्च तक चुकाना जरूरी नहीं होगा।

कैबिनेट ने नई व्यवस्था को मंजूरी देते हुए तय किया है कि किसान जिस दिन ऋण लेंगे, उसके ठीक एक वर्ष बाद तक बिना ब्याज के राशि लौटा सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे किसानों को फसल चक्र के अनुरूप आर्थिक सुविधा मिलेगी और भुगतान का दबाव कम होगा।

क्या बदला? पहले और अब का अंतर समझिए

पहले किसानों को रबी और खरीफ सीजन के लिए सहकारी बैंकों से मिलने वाला ब्याजमुक्त ऋण 31 मार्च तक चुकाना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऋण की वापसी की समय-सीमा ऋण लेने की तारीख से एक वर्ष होगी।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी किसान ने 1 जून को ऋण लिया है, तो वह अगले वर्ष 1 जून तक बिना ब्याज के राशि लौटा सकेगा।

निर्धारित अवधि के बाद भुगतान पर ही ब्याज...

  • किसानों के लिए KCC के तहत जीरो फीसदी ब्याज पर ऋण व्यवस्था में बदलाव।
  • ऋण चुकाने के लिए मिलेगा पूरा एक साल।
  • सहकारी बैंकों के जरिए लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का ऋण वितरण जारी रहेगा।
  • देरी से भुगतान होने पर ही ब्याज लगेगा।

सरकार पर असर

नई व्यवस्था से राज्य सरकार पर लगभग 880 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

सामाजिक योजनाएं

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी।
  • योजना पर लगभग 1740 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • पात्र जोड़ों को प्रति विवाह 55 हजार रुपए की सहायता मिलती रहेगी।

खाद्यान्न परिवहन

  • खाद्य आपूर्ति विभाग की परिवहन व्यय योजना को मंजूरी।
  • योजना पर 3580 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शिक्षा क्षेत्र

  • अगले तीन वर्षों में 214 नए हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जाएंगे।
  • 315 स्कूलों को हाई स्कूल स्तर तक अपग्रेड करने की तैयारी।
  • इस कार्य के लिए 635 करोड़ रुपए का प्रावधान।

उच्च शिक्षा

  • शुजालपुर में स्वतंत्र विधि कॉलेज शुरू किया जाएगा।
  • प्रदेश के विधि महाविद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पद भरने की प्रक्रिया पूरी की गई।

कैबिनेट के फैसलों का राजनीतिक और आर्थिक संदेश

मध्यप्रदेश सरकार ने एक तरफ किसानों को ऋण भुगतान में राहत देकर ग्रामीण वर्ग को साधने का प्रयास किया है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और खाद्यान्न वितरण से जुड़ी योजनाओं को भी निरंतरता देकर विकास और कल्याणकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याजमुक्त ऋण की नई समय-सीमा किसानों की नकदी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि, इससे सरकार पर वित्तीय बोझ भी बढ़ेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोहन कैबिनेट का फैसला: UCC का ड्राफ्ट 5 जुलाई तक होगा तैयार, 529 स्कूलों का होगा विस्तार

विधायक रामेश्वर शर्मा की सिंधी समाज पर टिप्पणी: हाईकोर्ट ने मांगा निचली अदालत का रिकॉर्ड

जबलपुर क्रूज हादसा: पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के बयान दर्ज, वाटर स्पोर्ट्स व्यवस्था की होगी जांच

MP शिक्षक ट्रांसफर: पोर्टल पर नई शर्तों और तकनीकी दिक्कतों से टीचर परेशान

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन कैबिनेट
  • क्रेडिट कार्ड
  • खाद्य आपूर्ति विभाग
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • किसानों को राहत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा