बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, दिल्ली का दौरा भी करेंगे सीएम मोहन यादव

Sourabh Bhatnagar | Mar 05, 2025, 08:50 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। उनकी दिनभर की व्यस्तताओं में प्रशासनिक बैठकों से लेकर क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है।

आज बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक विधानसभा सत्र की तैयारी के संबंध में आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री 3:15 बजे तेंदूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद, वे 5 बजे भोपाल लौटेंगे। फिर, दिल्ली से आई वित्त आयोग की टीम के साथ डिनर करेंगे और रात को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को सीएम दिल्ली में पार्टी नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम

  • सुबह 10.50 बजे: मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एडीजी इंटेलीजेंस से ब्रीफिंग लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.55 बजे आयुक्त जनसंपर्क के साथ बैठक करेंगे।
  • सुबह 11.00 बजे: विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
  • दोपहर 12.00 से 12.45 बजे: शासन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों को लेकर मुलाकात एवं बैठक करेंगे।
  • दोपहर 2.55 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3.15 से 3.50 बजे: वे वायुयान के माध्यम से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 3.55 से 4.30 बजे: जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले में पहुंचेंगे। यहां पर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • शाम 5.00 से 5.35 बजे: कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर लौटेंगे।
  • शाम 5.40 से 6.15 बजे: जबलपुर से विमान द्वारा भोपाल वापस आएंगे।
  • शाम 6.30 बजे: भोपाल में मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं विश्राम।
  • रात्रि 7.00 से 8.00 बजे: मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग की टीम के साथ बैठक और रात्रिभोज में शामिल होंगे।
  • रात्रि 8.00 से 8.15 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे।
  • रात्रि 8.20 से 9.30 बजे: मुख्यमंत्री वायुयान से नई दिल्ली रवाना होंगे।
  • रात्रि 9.30 बजे: नई दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात वहीं रुकेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • Delhi
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती