बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, दिल्ली का दौरा भी करेंगे सीएम मोहन यादव
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। उनकी दिनभर की व्यस्तताओं में प्रशासनिक बैठकों से लेकर क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है।
आज बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक विधानसभा सत्र की तैयारी के संबंध में आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री 3:15 बजे तेंदूखेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद, वे 5 बजे भोपाल लौटेंगे। फिर, दिल्ली से आई वित्त आयोग की टीम के साथ डिनर करेंगे और रात को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को सीएम दिल्ली में पार्टी नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम
- सुबह 10.50 बजे: मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एडीजी इंटेलीजेंस से ब्रीफिंग लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.55 बजे आयुक्त जनसंपर्क के साथ बैठक करेंगे।
- सुबह 11.00 बजे: विधानसभा सत्र की तैयारियों के संबंध में विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
- दोपहर 12.00 से 12.45 बजे: शासन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों को लेकर मुलाकात एवं बैठक करेंगे।
- दोपहर 2.55 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 3.15 से 3.50 बजे: वे वायुयान के माध्यम से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 3.55 से 4.30 बजे: जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले में पहुंचेंगे। यहां पर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- शाम 5.00 से 5.35 बजे: कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर लौटेंगे।
- शाम 5.40 से 6.15 बजे: जबलपुर से विमान द्वारा भोपाल वापस आएंगे।
- शाम 6.30 बजे: भोपाल में मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं विश्राम।
- रात्रि 7.00 से 8.00 बजे: मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग की टीम के साथ बैठक और रात्रिभोज में शामिल होंगे।
- रात्रि 8.00 से 8.15 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे।
- रात्रि 8.20 से 9.30 बजे: मुख्यमंत्री वायुयान से नई दिल्ली रवाना होंगे।
- रात्रि 9.30 बजे: नई दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात वहीं रुकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari