सीएम मोहन यादव 17 मई से करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन, खुलेगा रिपोर्ट कार्ड

Pawan Modiya | May 11, 2026, 18:39 IST
Share
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.32.57 PM
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.32.57 PM

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव 17 मई से अपने मंत्रियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। इसमें मंत्रियों का परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दिखाया जाएगा। विभागीय कामकाज और फील्ड के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

मध्‍य प्रदेश केसीएम मोहन यादव 17 मई से मंत्रियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में मंत्रियों की इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) यानी परफॉर्मेंस रिपोर्ट दिखाई जाएगी। मंत्रियों के गिले-शिकवे सुने जाएंगे और दिल की बात भी होगी। विभागीय कामकाज, फील्ड के मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठकों के बाद कैबिनेट में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

चाय पर चर्चा, रिपोर्ट कार्ड पर नजर

भोपाल में एक बार फिर सियासी हलचल शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव 17 मई से अपने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन (One to One) बैठक शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह कोई औपचारिक दरबारी मुलाकात नहीं होगी। माहौल चाय पर चर्चा वाला रखा जाएगा, लेकिन एजेंडा बेहद गंभीर है।
इन बैठकों में मंत्रियों को उनका परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दिखाया जाएगा। यानी उनके विभाग ने कितना काम किया, जमीन पर कितना उतरा, यह सब आंकड़ों के साथ सामने रखा जाएगा। साथ ही अगर किसी मंत्री का अपने विभाग या किसी और मामले में कोई गिला-शिकवा है, तो वो भी सुना जाएगा। इस काम के लिए हर मंत्री को 15 मिनट का समय दिया गया है।

लंबे समय से टल रहा था मामला

यह बात पहले से चल रही थी कि सीएम अपने मंत्रियों से सीधे बात करेंगे। लेकिन कई बार यह बैठकें आगे खिसकती रहीं। अब 17 मई की तारीख तय हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें

सरकार के ढाई साल पूरे होने के करीब आते-आते कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी गर्म हो गई हैं। मध्य प्रदेश कैबिनेट (MP Cabinet) में इस वक्त चार पद खाली हैं। निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद से यह अटकलें और बढ़ गई हैं। कई विधायक भी मंत्री पद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि वन-टू-वन बैठकों के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें कैबिनेट विस्तार या फेरबदल दोनों की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, अभी यह सब अटकलों के दायरे में है।

वाद-विवाद वाले मंत्री जाएंगे?

सूत्रों के अनुसार जो मंत्री किसी विवाद या झगड़े में फंसे हैं, उनसे भी सीएम खास तौर पर बात करेंगे। कुछ मंत्रियों के आपसी टकराव और जनता से जुड़े विवाद सरकार के लिए मुश्किल बनते रहे हैं। यह वन-टू-वन बैठक ऐसे मामलों को सुलझाने का एक मौका भी होगी।

नए निगम-मंडल सदस्यों पर भी ध्यान

सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नए नियुक्त निगम और मंडल सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां ठीक से समझाई जाएं। इसके लिए एक दिन का राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम (Orientation Programme) आयोजित करने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि सभी नियुक्त सदस्य अपनी भूमिका को पूरी तरह समझें, तभी काम में एकरूपता और कुशलता आएगी।

ढाई साल की सरकार का आत्ममंथन

दिसंबर 2023 में मोहन यादव ने 28 मंत्रियों के साथ कैबिनेट बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीटें जीती थीं। सरकार का यह ढाई साल का कार्यकाल जल्द पूरा होने वाला है।
ऐसे में यह समीक्षा बैठकें और वन-टू-वन चर्चाएं (MP मंत्री परफॉर्मेंस समीक्षा)सरकार के लिए एक तरह का आत्ममंथन भी हैं। क्या काम हुआ, क्या नहीं हुआ, किस विभाग ने अच्छा किया और कहां सुधार की जरूरत है, यह सब इन बैठकों में सामने आएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Cabinet Meeting: अब 25,000 रुपए तक की मदद कर सकेंगे मंत्री, डामर की कीमतों का बोझ सरकार उठाएगी

एमपी सरकार की बड़ी जीत: बांग्लादेशी तस्कर तालुकदार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, 195 देशों में होगी अब तलाश

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ

एमपी रोजगार मेले में अब नौकरी के नाम पर नहीं चलेगा खेल, जॉइनिंग तक साथ देगी सरकार

Tags:
  • भोपाल
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • कैबिनेट विस्तार
  • बैठक
  • रिपोर्ट कार्ड
  • MP मंत्री परफॉर्मेंस समीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज