हैदराबाद में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
Amresh Kushwaha | Nov 22, 2025, 08:53 IST
mp-cm-mohan-yadav-schedule-today-hyderabad
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को हैदराबाद जाएंगे। उनका ये दौरा राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए है। इस दौरान, वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव आज 22 नवंबर को हैदराबाद के दौरे रहेंगे। इस दौरे का मकसद राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाना है। इस दौरान, वे इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश सत्र में हिस्सा लेंगे। इसमें दक्षिण भारत के बड़े उद्योगपति मध्यप्रदेश के निवेश के मौके पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
ये खबर भी पढ़िए...कर लो तैयारी, सीएम मोहन यादव ने दे दी 1400 नौकरियों को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको के मुख्यालय का दौरा करने जा रहे हैं। यहां वे ग्रीनको के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करने और बड़े औद्योगिक निवेश के बारे में बात की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि ग्रीनको जैसी बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी से मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का दिन विभिन्न कार्यक्रमों से भरा हुआ रहेगा, जो इस प्रकार है-
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम वहां के एक होटल में आयोजित होगा। यहां उद्योगपतियों के साथ एक-एक करके बातचीत होगी। इस सत्र में आईटी, आईटीएस, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग, और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, निवेश योजनाओं और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी विचार-विमर्श होगा।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस का मंथन : राहुल गांधी बोले- मिलकर लड़ें, 2028 में सरकार हमारी होगी
सत्र के दौरान बायोटेक क्षेत्र पर एक राउंड टेबल मीटिंग भी होगी। इसमें मध्यप्रदेश में नवाचार और रिसर्च-आधारित प्रोजेक्ट्स के लिए बन रहे अच्छे माहौल पर बात की जाएगी। यह सत्र राज्य के बायोटेक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीतियों पर चर्चा
इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। वे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के मौके के बारे में भी चर्चा करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री नए उद्योग लगाने और अलग-अलग सेक्टरों में निवेश के बारे में भी बात करेंगे।
ग्रीनको के साथ संभावित सहयोग पर चर्चा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:20 बजे सीएम स्टेट हैंगर भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
- सुबह11:40 बजे वे हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- फिर दोपहर 12:15 बजे सीएम हाईटेक सिटी के ग्रीनको ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज जाएंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 1:30 बजे सीएम मोहन हैदराबाद के एक होटल में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
- रात 8:10 बजे वे बेगमपेट एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर रात 9:30 बजे भोपाल वापस पहुंचेंगे।
वन-टू-वन चर्चा में निवेश योजनाएं होंगी प्रमुख
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में कांग्रेस का मंथन : राहुल गांधी बोले- मिलकर लड़ें, 2028 में सरकार हमारी होगी
बायोटेक क्षेत्र पर विशेष ध्यान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari