MP IAS transfer : जल्द हो सकते हैं कलेक्टरों के तबादले, 2015 बैच के 8 IAS को पहली बार मिलेगी कलेक्टरी! कई SP भी बदले जाएंगे
Pratibha ranaa | Jul 22, 2024, 07:32 IST
CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश में 2-3 संभागों के कमिश्नर बदले जाने की भी चर्चा है। इसके साथ ही एसपी स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है। पिछले सप्ताह सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से भेंट कर प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा कर हरी झंडी ले ली थी...
मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। पूरी संभावना है कि कई जिलों के कलेक्टरों को बदला जा सकता है। सबसे बड़ी चर्चा 2015 बैच के 8 IAS को पहली बार मिलेगी कलेक्टरी सौंपने को लेकर हो रही है।
प्रशासनिक अमलों में चर्चा है कि 2015 के जिन अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी मिल सकती है, उनमें अदिति गर्ग, पार्थ जैसवाल, रोशन सिंह, मृणाल मीना, हर्ष सिंह, हर्शल पंचोली, हिमांशु चन्द्र और ऋतुराज के नाम शामिल हैं।
इस बैच की में संस्कृति जैन कलेक्टर बन चुकी हैं। अब बैच के बाकी लोगो का नंबर है, लेकिन फिर भी इस बैच के 4 अधिकारी इस लिस्ट में कलेक्टर नहीं बन पाएंगे। उन्हें कलेक्टर बनने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इनमें अर्पित वर्मा, बालगुरु के, गूंचा सनोबार और राखी सहाय का नाम शामिल हैं।
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, खरगौन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का तबादला हो सकता है। ( MP collectors transfer )
जिलों के साथ ही मंत्रालय में भी अपर सचिव, प्रमुख सचिव और विभाग अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से जमे अफसरों को बदले जाने की चर्चा है। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में दो और तीन साल से एक ही स्थान पर काबिज कुछ अफसर के विभागों में परिवर्तन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की अपने विभागों के ACS, PS और सचिवों से पटरी नहीं बैठ रही है। बता दें कि जिलों में अभी तक 2014 बैच तक के IAS कलेक्टर बन चुके हैं। हालांकि अभी भी 2011, 2012, 2013 बैच के कुछ आईएएस को कलेक्टर बनाने का मौका नहीं मिला। इसी तरह प्रमोटी अफसर भी कलेक्टर बनने की राह देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer : चार IPS अफसरों के तबादले, दो DIG को नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में एक साथ 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश में 2-3 संभागों के कमिश्नर बदले जाने की भी चर्चा है। इसके अलावा डीजीपी को भी बदला जा सकता है। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त डीजी के साथ इन संस्थानों के एसपी स्तर के अधिकारियों में भी जबरदस्त बदलाव होगा।
मध्य प्रदेश में आज कई IPS के तबादले भी होंगे। सीएम मोहन यादव ने दो दिन पहले DGP से बात की है। सीएम यादव के आदेश पर मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। इस तबादला सूची को लेकर प्रदेश के अधिकारियों में अभी से हलचल मची हुई है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
2015 बैच के ये नाम शामिल
इस बैच की में संस्कृति जैन कलेक्टर बन चुकी हैं। अब बैच के बाकी लोगो का नंबर है, लेकिन फिर भी इस बैच के 4 अधिकारी इस लिस्ट में कलेक्टर नहीं बन पाएंगे। उन्हें कलेक्टर बनने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इनमें अर्पित वर्मा, बालगुरु के, गूंचा सनोबार और राखी सहाय का नाम शामिल हैं।
इन कलेक्टर्स के होंगे तबादले
मंत्रालय में भी बदलाव होंगे!
बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की अपने विभागों के ACS, PS और सचिवों से पटरी नहीं बैठ रही है। बता दें कि जिलों में अभी तक 2014 बैच तक के IAS कलेक्टर बन चुके हैं। हालांकि अभी भी 2011, 2012, 2013 बैच के कुछ आईएएस को कलेक्टर बनाने का मौका नहीं मिला। इसी तरह प्रमोटी अफसर भी कलेक्टर बनने की राह देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer : चार IPS अफसरों के तबादले, दो DIG को नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट
ये खबर भी पढ़िए...MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में एक साथ 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
2-3 संभागों के कमिश्नर भी बदलेंगे!
कई SP भी बदले जाएंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA