कांग्रेस की रणनीति में बदलाव! खोजेगी वफादार, छोड़ेगी गद्दार
Sandeep Kumar | May 31, 2025, 17:15 IST
mp-congress-anti-bjp
मध्य प्रदेश कांग्रेस जिले और ब्लॉक स्तर पर भाजपा समर्थक नेताओं की सूची बना रही है। इन नेताओं के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। कई नेता चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान में भाजपा के मित्रों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसे लोगों को भविष्य में कोई दायित्व या चुनावी भूमिका नहीं मिलेगी। दरअसल राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी अधिवेशन में दगाबाज नेताओं से दूर रहने का निर्देश दिया था। कांग्रेस अब ऐसे नेताओं की पहचान के लिए अभियान चलाएगी। अनुशासन समिति के पास लगभग ढाई सौ प्रकरण लंबित हैं। इन प्रकरणों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी को भाजपा समर्थक नेताओं से दूर रहना होगा। इसी संदेश के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इस अभियान में केंद्रीय पर्यवेक्षक जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे रिपोर्ट तैयार करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभा:मंच छोड़ आमजनों के बीच बैठे दिग्विजय
प्रदेश कांग्रेस जिले और ब्लॉक स्तर पर भाजपा समर्थक नेताओं की सूची बना रही है। इन नेताओं के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। कई नेता चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। कुछ ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। कुछ कांग्रेस में रहते हुए भाजपा के लिए काम कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों और जिलाध्यक्ष यादव पर FIR पर कांग्रेस गरम, फिर देंगे ज्ञापन
ऐसे नेता सार्वजनिक रूप से कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हैं। वे असल में भाजपा के हितों के लिए काम करते हैं। इससे संगठन को नुकसान होता है। आमजन में पार्टी की छवि भी खराब होती है। इसलिए कांग्रेस ने इन्हें पहचानकर बाहर निकालने का निर्णय लिया है।
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी का सरकार से सवाल, इंडियन एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट खोए, आया ये जवाब
कांग्रेस अनुशासन समिति के पास लगभग 250 मामले लंबित हैं। इन मामलों में नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत इन मामलों पर जल्दी निर्णय होगा। दोषी नेताओं को संगठन से बाहर किया जाएगा। या उनके अधिकार समाप्त कर दिए जाएंगे। इस दिशा में जल्द बड़ा कदम उठाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि संगठन सृजन अभियान आंतरिक सफाई नहीं है। यह पार्टी के जनविश्वास की पुनर्स्थापना का प्रयास है। कांग्रेस को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं जो जनता की आवाज कमजोर करें। जो अपने स्वार्थ में दूसरी पार्टी के हित साधें वे पार्टी में नहीं हो सकते। यह अभियान पार्टी को पारदर्शी, उत्तरदायी और संगठित बनाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
राहुल गांधी का कड़ा संदेश बना आधार
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में कांग्रेस की जय हिंद सभा:मंच छोड़ आमजनों के बीच बैठे दिग्विजय
भाजपा समर्थकों की जिलेवार पहचान
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों और जिलाध्यक्ष यादव पर FIR पर कांग्रेस गरम, फिर देंगे ज्ञापन
पार्टी में दिखावे की वफादारी !
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी का सरकार से सवाल, इंडियन एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट खोए, आया ये जवाब
अनुशासन समिति के निर्णय जल्द होंगे
ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
जनता की आवाज के लिए जरूरी कदम
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari