इंदौर में कांग्रेस शहराध्यक्ष के लिए खुल्लम खुल्ला लॉबिंग, चिंटू चौकसे ने राजू भदौरिया के लिए चलाए संदेश
Sanjay Gupta | Jun 05, 2025, 15:58 IST
chintu raju indore
इंदौर में शहराध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑब्जर्वर गुरजीत सिंह ओजला की मौजूदगी में 5 और 6 जून को विधानसभा वार बैठकें होंगी। चिंटू चौकसे ने अपने करीबी राजू भदौरिया को पद के लिए आगे किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी को संगठन तौर पर मजबूत करने के लिए सृजन अभियान शुरू करके गए हैं। शहराध्यक्ष चुनने के लिए आब्जर्वर अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह ओजला इंदौर आ गए हैं। पहली बैठक में 4 जून को संदेश दिया कि शहराध्यक्ष के लिए कोई एप्रोच नहीं चलेगी। उधर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चिंटू चौकसे ने इस पद के लिए अपने करीबी मित्र पार्षद राजू भदौरिया का नाम चला दिया है।
बैठक की आवश्यक सूचना...विधानसभा 2 के प्रिय कांग्रेस बंधुओं ....कल दिनांक 6 जून शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे संगठन को मजबूत करने हेतु "संगठन सृजन अभियान" के तहत विधानसभा 02 की एक अति आवश्यक बैठक रखी गई है।
जिसमें सभी साथी गण बड़े भाई राजू भदौरिया जी को इन्दौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन के सामने अपनी बात रखेंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सांसद आदरणीय श्री गुरजीत सिंह उजाला जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।।।दिनांक~ 6 जून (शुक्रवार), समय~ सुबह 9:30 बजे, स्थान~ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन इंदौर आप सभी विधानसभा 02 कांग्रेस परिवार के सदस्यों से आग्रह है कि इस अति आवश्यक बैठक में अति आवश्यक रूप से उपस्थित होए।. धन्यवाद
![2f4a9529-973]()
इसके पहले फरवरी 2023 के दौरान चिंटू गोलू अग्निहोत्री को शहराध्यक्ष बनाने के लिए मुहिम चला चुके हैं। तब गोलू चिंटू के साथ ही सभी पार्षदों को दिल्ली विमान में लेकर गए थे। लेकिन गोलू की नहीं चली और सुरजीत सिंह चड्ढा शहराध्यक्ष बन गए थे। अब गोलू पार्टी में लगभग नगण्य भूमिका में हैं और चिंटू ने इसके बाद राजू भदौरिया के लिए मुहिम चलाई है।
प्रमुख दावेदारों की बात करें तो खुद चिंटू भी इस पद के लिए दावेदार है, हालांकि वह अभी निगम नेताप्रतिपक्ष भी है। इसके साथ ही राजू भदौरिया का नाम चला है। वहीं अहम दावेदारों में दीपू यादव है, इसके बाद अमन बजाज और पिंटू जोशी भी है। वहीं विपिन वानखेड़े का भी नाम है। साथ ही एक दिन शहराध्यक्ष बनकर हटाए गए अरविंद बागड़ी भी जोर लगा रहे हैं। प्रदेशाधय्क्ष जीतू पटवारी भी बागड़ी और दीपू के अधिक पक्ष में हैं।
इंदौर शहराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष चुने जाने को लेकर आब्जर्वर की रिपोर्ट 30 जून तक केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में जमा की जाएगी। यह रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष व अन्य किसी को भी नहीं बताई जाएगी। ओजला के साथ ही प्रदेश से बाला बच्चन और रवि जोशी भी आब्जर्वर के साथ कमेटी में रहेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष चुनने के लिए आब्जर्वर सवाई माधोपुर राजस्थान के पूर्व विधायक दानिश अबरार को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें....इंदौर शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष कांग्रेस नियुक्ति की रिपोर्ट सीधे दिल्ली जाएगी, आब्जर्वर ने ली बैठक
ओजला ने पहले ही बैठक के दौरान साफ कह चुके हैं कि किसी की कोई एप्रोच नहीं जलेगी, जो योग्य होगा उसे ही शहराध्यक्ष इंदौर नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में किसी को कोई फीडबैक नहीं दिया जाएगा और सीधे दिल्ली एआईसीसी के पास रिपोर्ट जाएगी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मंगलवार को भोपाल में 61 पर्यवेक्षकों को जिले वार नियुक्त करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूती देने के लिए गुजरात के बाद मध्य प्रदेश के साथ हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें...इंदौर लोकायुक्त का छापा : बड़वानी महिला RTO रीना किराड़े और उनका एजेंट रिश्वत में गिरफ्तार
ओजला और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी व मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर में बुधवार को बैठक कर चुके हैं और अब 5 व 6 जून को वन टू वन मीटिंग का दौर रहेगा। इसमें ओजला के साथ जोशी, बच्चन रहेंगे।
यह भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
चिंटू चौकसे ने ग्रुप पर यह चलाए संदेश
जिसमें सभी साथी गण बड़े भाई राजू भदौरिया जी को इन्दौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए संगठन के सामने अपनी बात रखेंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सांसद आदरणीय श्री गुरजीत सिंह उजाला जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।।।दिनांक~ 6 जून (शुक्रवार), समय~ सुबह 9:30 बजे, स्थान~ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन इंदौर आप सभी विधानसभा 02 कांग्रेस परिवार के सदस्यों से आग्रह है कि इस अति आवश्यक बैठक में अति आवश्यक रूप से उपस्थित होए।. धन्यवाद
2f4a9529-973
चिंटू पहले गोलू के लिए चला चुके अभियान
शहराध्यक्ष इंदौर के दावेदार में यह हैं अहम नेता
जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष नियुक्ति रिपोर्ट दिल्ली जाएगी
यह भी पढ़ें....इंदौर शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष कांग्रेस नियुक्ति की रिपोर्ट सीधे दिल्ली जाएगी, आब्जर्वर ने ली बैठक
किसी की कोई एप्रोच नहीं चलेगी
यह भी पढ़ें...इंदौर लोकायुक्त का छापा : बड़वानी महिला RTO रीना किराड़े और उनका एजेंट रिश्वत में गिरफ्तार
दो दिन होना है वन टू वन मीटिंग
यह भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग
इस तरह दो दिन तक चलेंगी बैठकें
5 जून को
- सुबह 10 बजे विधानसभा एक के लिए बैठक
- सुबह 11.30 बजे विधानसभा तीन के लिए बैठक
- दोपहर 1 बजे विधानसभा 5 को लेकर बैठक
- दोपहर चार बजे विधानसभा चार को लेकर बैठक
6 जून को बैठक
- सुबह 10 बजे विधानसभा 2 के लिए बैठक
- सुबह 11.30 बजे पार्षद दल की बैठक
- दोपहर 1 बजे मोर्चा संगठनों की बैठक
- दोपहर 4 बजे राऊ विधानसभा के 8 वार्ड, सांवेर के दो, देपालपुर के दो वार्ड को लेकर बैठक
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari