MP कांग्रेस में जल्द हो सकती है सर्जरी, ओंकार-सिद्धार्थ समेत 12 जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट निकली कमजोर
Aman Vaishnav | Published:
mp congress jila adhyaksh badlav aicc review
मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी है। AICC की समीक्षा में करीब 12 से 14 जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस कमजोर मिली है। ओंकार सिंह मरकाम और सिद्धार्थ कुशवाहा जैसे सीनियर नेता भी इस लिस्ट में हैं।
News In Short
- एमपी कांग्रेस के करीब 12 से 14 जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट कमजोर मिली है।
- AICC (All India Congress Committee) प्रतिनिधि वामसी रेड्डी ने समीक्षा की है।
- पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहाभी सूची में हैं।
- दिल्ली से मंजूरी मिलते ही कमजोर जिलाध्यक्षों को हटाया जाएगा।
- आठ महीने पहले राहुल गांधी के अभियान के तहत ये जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।
News In Detail
राहुल का अभियान, अब समीक्षा की बारी
कैसे हुई समीक्षा
स्थानीय जन समस्याओं पर धरना-प्रदर्शन कितने हुए और कनेक्ट सेंटर को रिपोर्टिंग कितनी गंभीरता से की गई यह सब रिव्यू का हिस्सा था। इस पूरी जांच में करीब 12 जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट चिंताजनक पाई गई है।
सीनियर नेता भी नहीं बचे
पूर्व मंत्री और कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम डिंडोरी जिलाध्यक्ष के रूप में अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। सतना विधायक और ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह भी सतना ग्रामीण जिलाध्यक्ष के तौर पर कमजोर पाए गए। मंडला के पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा।
इन 14 जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है
रतलाम शहर से शांतिलाल वर्मा, हरदा से मोहन साईं, मऊगंज से हरिलाल कोल, सिंगरौली से सरस्वती सिंह, ग्वालियर ग्रामीण से प्रभुदयाल जोहारे, अशोकनगर से राजेंद्र कुशवाहा, सतना शहर से आतिफ इकबाल सिद्दीकी, उमरिया से विजय कोल और नर्मदापुरम से गुड्डन पांडे के नाम हैं।
इंदौर में अध्यक्ष से नाराजगी क्यों
दिल्ली की मंजूरी का इंतजार
कमजोर कड़ियों को बदले बिना यह संभव नहीं होगा। यह पूरी कवायद इस बात की भी निशानी है कि राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है। जिन्होंने काम नहीं किया, उनसे जवाब मांगा जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
ब्राह्मण सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं, यही असली राजनीति
मध्यप्रदेश न्यूज: ग्वालियर में सिस्टम की आंखों पर बंधी पट्टी, कागजों पर बाल विवाह बंद, हकीकत में 354 नाबालिग बनीं मां
मुंबई से दोगुना होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का विस्तार, दो हजार से ज्यादा गांव शामिल
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha