क्या शबनम मौसी का श्राप सच होगा? जीतू पटवारी के खिलाफ बड़ा हमला

Ravi Singh | Dec 09, 2024, 17:47 IST
Share
MP Congress Jitu Patwari Transgender Former MLA Shabnam Mausi
MP Congress Jitu Patwari Transgender Former MLA Shabnam Mausi

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। इस बीच देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक बनकर इतिहास रचने वाली शबनम मौसी पीसीसी चीफ के खिलाफ मुखर हो गई हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सत्ताधारी पार्टी के निशाने पर तो रहते ही हैं, अब उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक बनकर इतिहास रचने वाली शबनम मौसी पीसीसी चीफ के खिलाफ मुखर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी को ट्रांसजेंडर समुदाय का श्राप लगेगा। क्या कांग्रेस उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जो जिससे चाहें मिलें और जिसे चाहें ठुकरा दें?

शबनम मौसी ने दिया पटवारी को श्राप

पूर्व विधायक किन्नर शबनम मौसी ने जीतू पटवारी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन सहयोगियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके बाद शबनम मौसी ने उन पर किन्नरों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि किन्नर समाज से उन्हें श्राप मिलेगा। उनमें लोगों को एकजुट करने की क्षमता नहीं है। कोई अध्यक्ष नहीं मिल रहा था, इसलिए जीतू को अध्यक्ष बना दिया गया।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर दुर्गा मौसी रोज 100km करती हैं स्कूटी से प्रचार, दमोह से लड़ रहीं चुनाव

मेरा अपमान किया गया

शबनम मौसी का कहना है कि जीतू को अध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस की हालत खराब होती जा रही है। जीतू पटवारी का आचरण ऐसा है कि लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। इससे पहले भी जब मैं सदस्यता लेने आई थी तो मेरा अपमान किया गया था, मुझे बहुत दुख है।"

देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक

देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसी ने साल 2000 में शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से उपचुनाव जीता था। यह सीट तत्कालीन कांग्रेस विधायक कृष्णपाल सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। उन्होंने भाजपा के लल्लू सिंह को 17 हजार 800 से अधिक मतों से हराया था। हालांकि, साल 2003 के विधानसभा चुनाव में वे मात्र 1400 वोट ही हासिल कर पाई थीं और हार गई थीं। शबनम मौसी इससे पहले एक ऑटो चालक के साथ मारपीट करने के कारण भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज