जोबट विधायक सेना पटेल का बेटा गिरफ्तार, इस मामले में है आरोपी

Siddhi Tamrakar | Nov 20, 2024, 10:36 IST
Share
congress mla son aarrested
congress mla son aarrested

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर दामिनी ठाकुर नामक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पढ़े पूरी खबर इस लेख में।

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर दामिनी ठाकुर नामक युवती ने आत्महत्या कर ली थी।। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की आत्महत्या का मामला

13 सितंबर 2024 को, आलीराजपुर की निवासी दामिनी ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे पुष्पराज ने युवती पर शादी का दबाव बनाया और उसे लगातार धमकाया। शिकायत के बाद 16 सितंबर को पुष्पराज के खिलाफ ‘आईपीसी की धारा 108’ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सगाई तुड़वाने का आरोप

परिवार के अनुसार, साल 2019 में दामिनी की सगाई वडोदरा के एक युवक से हुई थी। लेकिन पुष्पराज ने युवक और उसके परिवार को धमकियां देकर सगाई तुड़वा दी थी। इसके बाद 11 सितंबर 2024 में दामिनी की दूसरी सगाई हुई, जिसे फिर से धमकियों के चलते रोकनी पड़ी। बार-बार सगाई टूटने से दामिनी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और उसने अपनी जान दे दी।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत के बाद पुलिस ने पुष्पराज की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) की जांच की है। इस दौरान उसे गुजरात के जामनगर में छिपा पाया गया। मंगलवार को पुलिस ने जामनगर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और अब उसे आलीराजपुर लाया जा रहा है।

दोस्ती या एकतरफा आकर्षण?

दामिनी और पुष्पराज बचपन से एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दामिनी के भाई यश ने बताया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी, लेकिन पुष्पराज ने इसे एकतरफा आकर्षण में बदल दिया। पुष्पराज के पिता महेश पटेल ने भी अफेयर के आरोपों को खारिज करते हुए दोनों के बीच दोस्ती की बात मानी है।

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोगला रवैया अपनाती है। भाजपा ने यह भी दावा किया कि राज्य में किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • FIR on Congress MLA son
  • आलीराजपुर
  • जोबट
  • कांग्रेस विधायक सेना पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच