राहुल गांधी की महू यात्रा पर अफसरों का यू टर्न, अब राजनीतिक भाषण होगा पर धर्म पर बात नहीं!
Ravi Singh | Jan 25, 2025, 23:07 IST
MP Congress Rahul Gandhi Mhow
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की महू यात्रा के दौरान प्रशासन ने राजनीतिक भाषणों पर प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन धर्म विरोधी भाषणों पर प्रतिबंध बरकरार रखा। कांग्रेस ने इसका विरोध किया।
Bhopal : मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचाने वाली राहुल गांधी की महू (डॉ. अंबेडकरनगर) यात्रा को लेकर प्रशासन ने आखिरकार अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। कांग्रेस के कड़े विरोध के बाद प्रशासन ने 27 जनवरी को महू में होने वाली राहुल की सभा में राजनीतिक भाषण पर लगी रोक को हटा लिया है। हालांकि, धर्म विरोधी भाषणों पर अब भी सख्त पाबंदी बरकरार रहेगी।
इस सभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। प्रशासन की इस शर्त को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर अनुमति पत्र में संशोधन कर दिया गया।
इंदौर ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सभा के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 23 जनवरी को जारी अनुमति पत्र में प्रशासन ने स्पष्ट रूप से 'कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण की अनुमति नहीं होगी...' जैसी शर्त जोड़ दी थी। इसके बाद इस फैसला का कांग्रेस ने विरोध किया।
![bbf550e0-403]()
![2e348179-519]()
प्रशासन का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने लिखा कि राहुल क्या भजन करने महू आ रहे हैं। राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध लगाने का क्या मतलब है। वहीं, कांग्रेस भड़क उठी और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। इसके बाद प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और 24 जनवरी की शाम को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें राजनीतिक भाषणों की अनुमति दे दी गई, लेकिन धर्म विरोधी बयानबाजी पर रोक जारी रखी गई।
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी में आए अंतरसिंह दरबार ने कांग्रेस से राहुल गांधी की तीन सभा कराने के मांगे 52 लाख
जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली में 2 लाख को जुटाने में जुटी कांग्रेस
इधर, महू पहुंचे राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी अफसरों को मोबाइल फोन पर फटकारा। उन्होंने एसडीएम से मोबाइल पर बात की और डांट लगाई। इस पर एसडीएम हुड्डा का कहना था कि गलती से यह हो गया है। संशोधित अनुमति जारी कर दी गई है। सभा में राजनीतिक भाषा का उपयोग करें पर किसी धर्म या व्यक्ति की भावना को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखा जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने सिंधिया, यूका और शराबबंदी के मामले में सरकार को घेरा
अपने ही बयान में फंसे जीतू पटवारी, भाजपा के मीडिया सेल को ठहराया दोषी
इस सभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। प्रशासन की इस शर्त को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर अनुमति पत्र में संशोधन कर दिया गया।
प्रशासन ने पहले रोका, फिर दी रियायत
bbf550e0-403
2e348179-519
राहुल क्या भजन करने महू आ रहे?
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी में आए अंतरसिंह दरबार ने कांग्रेस से राहुल गांधी की तीन सभा कराने के मांगे 52 लाख
जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान रैली में 2 लाख को जुटाने में जुटी कांग्रेस
दिग्विजय ने SDM को फटकारा था
ये खबर भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने सिंधिया, यूका और शराबबंदी के मामले में सरकार को घेरा
अपने ही बयान में फंसे जीतू पटवारी, भाजपा के मीडिया सेल को ठहराया दोषी
प्रशासन की सख्त गाइडलाइंस
सभा के लिए प्रशासन ने कई कड़े नियम तय किए हैं, जिनमें कई शर्तें हैं...पढ़िए क्या है...
धार्मिक उन्माद फैलाने वाले बयान पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, धारदार हथियार, नशा और आतिशबाजी बैन रहेगी। डीजे का उपयोग नहीं होगा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमों का पालन करना होगा। यातायात और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari