MP कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने तैयार किया पैनल, जानें कितने सीटों पर है कितने पैनल ?

Sandeep Kumar | Mar 07, 2024, 10:46 IST
Share
PIC
एमपी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने पैनल की सूची तैयार किया

एमपी में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections ) को लेकर कमर कस ली है। चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपा है।

BHOPAL.मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( LokSabha Elections ) के लिए एमपी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति ( Central Election Committee ) को सौंपा है। इनमें 11 सीटों पर सिंगल नाम है। जबकि, 14 सीटों पर 2-2 नामों का पैनल है। तीन सीटें ऐसी हैं जहां तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। भोपाल और इंदौर ( Bhopal and Indore ) के मामले में पैनल जरूर तैयार किया गया है, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति पर छोड़ा गया है। दरअसल बीजेपी, मध्यप्रदेश से 24 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इंतजार हो रहा है कांग्रेस की सूची का। गुरुवार, 7 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी।

ये खबर भी पढ़िए...नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मंत्री, महापौर नहीं इस पद पर आया सबसे ज्यादा आनंद, अटल रेडियो भी हुआ शुरू

28 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर सपा


इस बार के लोकसभा चुनाव में एमपी में जहां कांग्रेस 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है, वहीं खजुराहो लोकसभा ( Khajuraho Lok Sabha ) सीट अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) को दिया है । आपको बताते चले कि पहली लिस्ट में जिन 17 सीटों पर नामों का ऐलान हो सकता है उनमें सिंगल नाम वाली 11 सीटें शामिल हैं। बाकी बची 5 से 6 सीटों पर दो और तीन नामों का पैनल है। इनमें से एक नाम फाइनल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...नरेंद्र मोदी आज वीसी के जरिए चित्रकूट में 139 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मप्र में कांग्रेस की 28 सीटों पर तय होंगे उम्मीदवार


दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ( Central Election Committee ) की बैठक में मध्यप्रदेश के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में मध्यप्रदेश में सीनियर लीडर्स ( Senior leaders in Madhya Pradesh ) को लोकसभा चुनाव ( LokSabha Elections ) लड़ाने पर फैसला हो सकता है। बैठक के बाद मध्यप्रदेश की करीब 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। पहली सूची में छिंदवाड़ा, बैतूल, राजगढ़, बालाघाट, झाबुआ, गुना, धार, देवास, सीधी लोकसभा सीट पर नाम घोषित किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Elections जीतने के लिए BJP का फॉर्मूला आजमाएगी कांग्रेस !

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ( Central Election Committee ) की बैठक 7 मार्च को आज शाम 6 बजे संभावित है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge ) की अध्यक्षता वाली इस समिति में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi ) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के अलावा एआईसीसी (AICC ) महासचिव केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी और टीएस सिंहदेव शामिल हैं। इस बैठक में मध्य प्रदेश से स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने जिन 11 सीटों पर सिंगल नाम तय किए हैं उन नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति मुहर लगा सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 10 बजे तक बिजली मिलेगी महंगी



Tags:
  • Samajwadi party
  • Central Election Committee
  • LokSabha Elections
  • Khajuraho Lok Sabha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज