एमपी के संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 4 से 6 हजार तक सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी

Rohit Sahu | May 08, 2025, 13:26 IST
Share
employees news
employees news

एमपी के संविदा कर्मचारियों को वेतन का तोहफा मिला है। 33 दिन की हड़ताल के बाद आखिरकार फायदा मिला। सरकार ने वेतन में 6 हजार तक की बढ़ोतरी की है।

मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों को लम्बे समय से चली आ रही वेतनवृद्धि की मांग पर आखिरकार राहत मिली है। प्रदेश के कुक्कुट विकास निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4 हजार से 6 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस आदेश के बाद सभी संविदाकर्मियों में खुशी का माहौल है।

33 दिन की हड़ताल के बाद वेतन बढ़ोतरी

संविदा कर्मचारी काफी समय से संविदा नीति 2023 (Samvidha policy 2023) के तहत वेतन में संशोधन की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में यह हड़ताल लगातार 33 दिनों तक चली। कर्मचारियों की मांगों और संघर्ष को देखते हुए विभागीय राज्यमंत्री लखन पटेल ने व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान का भरोसा दिलाया था।

आदेश जारी, सभी संविदा पदों पर बढ़ा वेतन

मंत्रालय द्वारा जारी वेतन वृद्धि के आदेश के तहत अब कुक्कुट विकास निगम के सभी संविदा कर्मचारियों को 4 से 6 हजार रुपये तक की वृद्धि का लाभ मिलेगा। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा है जो वर्षों से स्थायीकरण और वेतन पुनरीक्षण की उम्मीद लगाए बैठे थे। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सरकारी सेवाओं की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।

मिठाई लेकर मंत्री निवास पहुंचे कर्मचारी

आदेश जारी होने के बाद कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों (Samvida Karmchari) ने मंत्री लखन पटेल का आभार जताने में देर नहीं की। वे मंत्री के निवास पर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। कर्मचारियों ने इस निर्णय को एक ऐतिहासिक जीत” बताया और कहा कि उनकी लंबी लड़ाई सफल रही।

यह भी पढ़ें...संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल

संविदा नीति 2023 लागू करने की मांग अब भी जारी

हालांकि वेतन वृद्धि की मांग पूरी हो गई है, लेकिन कर्मचारियों की एक और मुख्य मांग संविदा नीति 2023 का पूर्णत क्रियान्वयन अभी लागू नहीं हुआ है। इसके लिए संविदा कर्मचारी संघ आगे भी अपने प्रयास जारी रखने की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें...जनता को संकट में डालकर अधिकारी क्यों देखते रहे संविदाकर्मियों की हड़ताल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी | मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी नीति | नई संविदा नीति लागू | एमपी कर्मचारी सैलरी | कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी | Mp employees | MP Employees Salary | contract employees | contract employees on Strike | samvida karmchari latest news | samvida karmchari news not present

Tags:
  • मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी
  • मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी नीति
  • contract employees on Strike
  • contract employees
  • MP Employees Salary
  • एमपी कर्मचारी सैलरी
  • Mp employees
  • नई संविदा नीति लागू
  • कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
  • samvida karmchari latest news
  • samvida karmchari news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान