लोकायुक्त-EOW की धीमी रफ्तार: जांच लंबी, दोषियों को सजा का इंतजार

Atul Dwivedi | Updated:
Share
EOW
EOW

एमपी में लोकायुक्त और EOW जैसी एजेंसियां हैं, लेकिन अभियोजन मंजूरी न मिलने और जांच अधिकारियों की भारी कमी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अटकी है।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की जांच के लिए दो बड़ी एजेंसियां हैं। एक है लोकायुक्त और दूसरी EOW यानी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ। लेकिन इन दोनों ही जांच एजेंसियों के होने का क्या फायदा? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार, भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों के मामले में जांच को मंजूरी ही नहीं दे रही है।

आंकड़े बता रहे हकीकत

विधानसभा में सरकार के आंकड़े ही परेशान करते हैं। साल 2022 से अब तक लोकायुक्त ने कुल, एक हजार 63 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए। इन सभी मामलों में कुल एक हजार 379 अफसर जांच के दायरे में आए हैं। लेकिन सवाल शिकायत मिलने के बाद का ही तो है।

एक हजार 63 आपराधिक मामलों में सिर्फ 393 की जांच पूरी हुई। जबकि 134 मामले अभी तक अभियोजन स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं यानी सरकार की मंजूरी का इंतजार। ये वो प्रशासनिक मंजूरी है, जो अक्सर न्याय की रफ्तार में स्पीड ब्रेकर का काम करती है।

आंकड़े इस स्पीड ब्रेकर की पोल खोल रहे हैं। दावा है कि सिर्फ 39 मामलों में ही प्रारंभिक अभियोजन कार्रवाई शुरु हुई है। 208 मामलों में चालान पेश हुए, और दोषसिद्धि सिर्फ सात मामलों में हुई। यानी कन्विक्शन रेट 0.65 फीसदी रहा है।

EOW का भी ऐसा ही हाल

सरकार ने विधानसभा में जो जवाब दिया, उसमें 2020 से 2025 तक के आंकड़े थे। सरकार का कहना था कि EOW के 70 आपराधिक मामलों में फैसला हुआ है। इनमें 40 में सजा हुई, 30 में आरोपी बरी हो गए।

देखने में आपको जरूर लग रहा होगा कि चलो यहां काम की स्पीड तेज है। लेकिन असली कहानी इसके अंदर है। इन 70 मामलों में औसतन फैसला आने में जानते हैं कितना वक्त लगा है? 70 मामलों में ही 13 साल सात महीने लग गए। कुछ कुछ मामले तो 30-30 साल चले।

FIR कितने मामलों में?

साल 2020 से जनवरी 2026 तक की बात करें तो EOW को कुल 19 हजार 775 शिकायतें मिलीं। भ्रष्टाचार किस हद तक फैला है इसका उदाहरण है जनवरी 2026 के आंकड़े। अकेले जनवरी 2026 में 437 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

ये जो 19 हजार से ज्यादा शिकायतें हैं, इनमें से सिर्फ दो हजार 624 ही औपचारिक रूप से दर्ज हैं। यानी मात्र 14 फीसदी मामलों में शिकायत को गंभीरता से लिया गया। इनमें से सिर्फ 566 मामलों में ही अपराध बंजीबद्ध हुआ है। यानी कुल शिकायतों का मात्र 2.8 फीसदी। यानी 97 फीसदी मामले तो FIR तक पहुंचे ही नहीं।

केस की मंजूरी क्यों नहीं?

इन दोनों एजेंसियों के आंकड़े देखें तो सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात होती है लेकिन सरकार ही केस चलाने की मंजूरी नहीं देती।

EOW के मामलों में 57 फीसदी दोषसिद्धि जरूर है, लेकिन फैसला आने में 13-13 साल लगते हैं। जबकि लोकायुक्त के तो 134 मामले मंजूरी के लिए अटके हैं। यानी शिकायत तो हो जाती है, पर जांच और सजा का रास्ता काफी लंबा और जटिल है।

इस बारे में द सूत्र ने मध्यप्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी रहे शैलेश सिंह से बात की। उनका कहना है कि सरकार चाहती ही नहीं कि जांच हो। सरकार जांच चाहती तो कम से कम लोकायुक्त और EOW में पद बढ़ाती। मुश्किल से 300-400 लोग विभाग संभाल रहे हैं।

ऐसे में जांच 5-5 साल चलती है। उसके बाद आरोपी बेल पर बाहर आ जाता है। सजा तो तब मिलेगी जब जांच पूरी होगी, जांच के बाद केस चलेगा। लेकिन केस की जांच करेगा कौन ? अपराधियों में डर ही नहीं है कि लोकायुक्त छापा मारेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

ई-अटेंडेंस नहीं लगी तो भी अब नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, आयुक्त के निर्देश

मतदान के दिन सफाई ड्यूटी पर निगम कर्मचारी, कांग्रेस ने उठाए मताधिकार पर सवाल

PWD के इंजीनियर केके सिंगारे के ठिकानों पर EOW का छापा, बालाघाट से भोपाल तक कार्रवाई

फॉरेस्ट क्लर्क के घर EOW का छापा, 50 लाख की दुकान, 4Kg चांदी, 200Gm सोना मिला

Tags:
  • मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार
  • आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ
  • लोकायुक्त
  • EOW
  • FIR
  • विधानसभा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री