सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम, क्राइम कंट्रोल में ढिलाई करने वाले पुलिस अफसर होंगे बाहर
Rohit Sahu | May 12, 2025, 08:47 IST
Mp news cm mohan police
मध्यप्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ और अपराधों पर ढीले अफसरों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधा संदेश दिया—या तो सख्त कार्रवाई करो या कुर्सी छोड़ो।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को समत्व भवन स्थित निवास पर गृह विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों के पास छेड़खानी की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में अपराध नियंत्रण (Crime Control) में फेल अफसरों को हटाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अपराध के आंकड़ों के बजाय अब फील्ड में सख्त कार्रवाई के नतीजे दिखने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अपराध विशेषकर महिला संबंधी मामलों (Crime Against Women) में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने स्कूल और कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की सुरक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अराजक तत्व शिक्षण संस्थान के पास उत्पात मचाता है तो संबंधित शिक्षक नजदीकी थाने को तत्काल सूचित करें। पुलिस तत्काल सख्त कार्रवाई करे ताकि माहौल सुरक्षित बना रहे।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पुलिस अधीक्षकों को सीएम ने निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में हो रही कार्रवाई का नियमित प्रतिवेदन दें। उन्होंने कहा कि सायबर क्राइम में लिप्त अपराधियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं और आमजन को भी जागरूक किया जाए।
https://www.youtube.com/watch?v=HX0fsWEPvxs
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने अफसरों से कहा कि प्रदेश में लागू नए कानूनों का पालन गंभीरता से किया जाए। उन्होंने न्याय श्रुति सॉफ्टवेयर से थानों में VC की सुविधा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि संवेदनशील प्रशासनिक अमले की जरूरत है ताकि नागरिकों को प्रभावी न्याय और सुरक्षा मिल सके।
सीएम ने देवास जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विधि विज्ञान रिपोर्ट और ई-अभियोजन जैसे कार्यों में 20 हजार मानव घंटे की बचत की गई है। उन्होंने अन्य जिलों को भी इस पायलट मॉडल को अपनाने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम मोहन यादव बोले- आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
इसी बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित न रहे। बुकिंग किए गए हर किसान का गेहूं खरीदा जाए और खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 34.93 लाख एकड़ रकबे में गेहूं की बुआई हुई है। इसके तहत 15.44 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है और प्रदेश में 3620 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 8.87 लाख से अधिक किसानों से 76.60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं 5 मई तक किसानों को 16,472 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया।
यह भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव ने राफेल खरीदी पर सवाल उठाने वालों को दी नसीहत, इसी से सेना ने पूरा हिसाब चुकाया
thesootr links
MP News | CM मोहन यादव | mp crime | mp crime rate | अपराध दर्ज | मध्य प्रदेश पुलिस
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अपराध के आंकड़ों के बजाय अब फील्ड में सख्त कार्रवाई के नतीजे दिखने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अपराध विशेषकर महिला संबंधी मामलों (Crime Against Women) में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षकों को मिले सुरक्षा, पुलिस सतर्क रहे
सभी जिला SP को दिए नियमित रिपोर्ट देने के निर्देश
https://www.youtube.com/watch?v=HX0fsWEPvxs
नए कानूनों के पालन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: CM
देवास मॉडल से सीखें अन्य जिले: CM0
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम मोहन यादव बोले- आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
गेहूं खरीदी में रिकॉर्ड लक्ष्य की ओर बढ़ रहा प्रदेश
बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 34.93 लाख एकड़ रकबे में गेहूं की बुआई हुई है। इसके तहत 15.44 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है और प्रदेश में 3620 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 8.87 लाख से अधिक किसानों से 76.60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं 5 मई तक किसानों को 16,472 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया।
यह भी पढ़ें...सीएम डॉ. मोहन यादव ने राफेल खरीदी पर सवाल उठाने वालों को दी नसीहत, इसी से सेना ने पूरा हिसाब चुकाया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | CM मोहन यादव | mp crime | mp crime rate | अपराध दर्ज | मध्य प्रदेश पुलिस
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA