मस्जिद में बम है, हल्के में न लें, एक पत्र से छतरपुर में मचा हड़कंप

Sourabh Bhatnagar | Oct 23, 2024, 08:36 IST
Share
छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की धमकी
छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की धमकी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिला जिसमें लिखा था कि मस्जिद के अंदर बम रखा है। इस बात को कोई हल्के में ना लें।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लिखा था कि मस्जिद के अंदर बम रखा गया है और इसे हल्के में न लिया जाए। इसमें जिले की अन्य मस्जिदों में भी बम रखने की धमकी दी गई थी। यह पत्र छतरपुर के राजनगर बायपास रोड स्थित सुलतानुल हिंद मस्जिद के पास मिला। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मस्जिद पहुंचा, लेकिन कोई बम नहीं मिला।

मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई गई

मस्जिद के इमाम ने बताया कि जब वह नमाज के लिए मस्जिद में गए, तब उन्हें मुख्य स्थान पर धमकी भरा पत्र मिला। इसके बाद उन्होंने अन्य समाज के लोगों को सूचना दी और सभी सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने मस्जिद में कांस्टेबल तैनात कर दिए हैं और फिलहाल मस्जिद को बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

इंदौर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप

f085933e-43c
f085933e-43c

मस्जिद के छात्रों की पढ़ाई रोकी गई

इस घटना से शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मस्जिद के इमाम ने बताया कि इस धमकी के बाद मस्जिद में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं रोक दी गई हैं और लोगों में डर का माहौल है। मस्जिद फिलहाल बंद कर दी गई है और पुलिस ने वहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। समाज के लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

100 से ज्यादा विमानों के बाद अब CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

जांच में कुछ नहीं मिला

शहर के पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नमाज पढ़ने आए लोगों को मस्जिद में बम होने की सूचना देने वाला पत्र मिला।उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मस्जिद की तलाशी ली, लेकिन परिसर में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Chhatarpur
  • छतरपुर
  • Chhatarpur crime
  • छतरपुर की खबर
  • छतरपुर क्राइम न्यूज
  • मस्जिद में बम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा