फार्मेसी काउंसलिंग विवाद: MP में 250 फार्मेसी कॉलेज, एडमिशन पोर्टल पर केवल 50
Sanjay Sharma | Jul 03, 2026, 24:03 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. तकनीकी शिक्षा विभाग में फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया विवाद में फंस गई है। विभाग द्वारा सत्यापन से पहले ही एडमिशन शुरू करने से यह स्थिति पैदा हुई है। काउंसलिंग पोर्टल पर प्रदेश के 250 फार्मेसी कॉलेजों में से केवल 50 ही नजर आ रहे हैं।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- वेरिफिकेशन के बीच काउंसलिंग शुरू करने से उलझा पेंच
- सत्यापन न होने के कारण विभाग के पोर्टल से गायब 200 कॉलेज
- फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों के सामने नहीं विकल्प
- पोर्टल पर न होने से कॉलेजों में सीट खाली रहने की आशंका
- तकनीकी शिक्षा विभाग की गलती से फार्मेसी कॉलेजों में नाराजी
ज्यादातर फार्मेसी कॉलेजों में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के बीच में ही ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी गई है। इससे 200 कॉलेज काउंसलिंग लिस्ट में नजर ही नहीं आ रहे। वहीं छात्रों को भी प्रवेश के लिए पोर्टल पर केवल 50 कॉलेज ही उपलब्ध हैं।
भोपाल के 46 कॉलेज सूची से गायब
भोपाल के केवल 4 फार्मेसी कॉलेज ही काउंसलिंग सूची में दिख रहे हैं। इससे छात्रों में प्रवेश को लेकर उलझन है, वहीं कॉलेज प्रबंधन काउंसलिंग की आखिरी तारीख और सीट खाली रहने की आशंका से चिंतित हैं।
कॉलेज चयन के विकल्प सीमित
हांलाकि, अब तक अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। फार्मेसी कॉलेज प्रबंधन काउंसलिंग प्रक्रिया को विभाग का उतावनापन बता रहे हैं। उनका कहना है सत्यापन से पहले काउंसलिंग गलत है। कॉलेज भी सूची में शामिल नहीं है तो छात्र कैसे उनका चयन कर सकेंगे।
छात्रों में एडमिशन की चिंता
काउंसलिंग की आखिरी तारीख भी 20 जुलाई रखी गई है। इस वजह से उन्हें काउंसलिंग में शामिल होकर पसंद न होने पर भी च्वाइस फिलिंग का विकल्प भरना पड़ रहा है। कई छात्र तो बेहतर कॉलेज का विकल्प न होने से भविष्य में अध्ययन की गुणवत्ता और प्लेसमेंट को लेकर परेशान हैं।
फार्मेसी कॉलेज प्रबंधनों की मांग
प्रवेश के बाद किसी कॉलेजों को बाहर किया जाता है तो छात्रों का नुकसान होगा। वहीं सूची में न होने और काउंसलिंग की तारीख बीतने पर कॉलेजों में सीट नहीं भरी जा सकेंगी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा सामूहिक रूप से विरोध जताया गया है।
FAQ
- DTE काउंसलिंग विवाद क्या है और क्यों हुआ?
DTE ने 1 जुलाई से चॉइस फिलिंग शुरू की। लेकिन भोपाल के 50 में से 4 फार्मेसी कॉलेज दिखे। राज्य के 250 में से 50 ही लिस्ट में हैं। विभाग ने कॉलेजों की मंजूरी से पहले काउंसलिंग शुरू की। नियमों के कारण अब नए कॉलेज नहीं जुड़ सकते। इससे छात्रों को सीमित विकल्प मिलेंगे। - क्या DTE चॉइस फिलिंग विंडो को टाल सकता है?
प्रभावित कॉलेजों ने विंडो टालने की मांग की है। जब तक सभी मंजूरी पूरी न हो जाएं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि शुरू होने पर बदलाव से केस होगा। लिस्टेड संस्थान चुनौती देंगे। DTE को नियमों के दायरे में रहकर फैसला लेना है। पोस्ट-कमेंसमेंट एडिशन पर रोक है। - फार्मेसी कॉलेज लिस्ट अधूरी होने से छात्रों पर क्या असर होगा?
छात्रों को कम विकल्प मिलेंगे। वे मजबूरी में कम पसंदीदा कॉलेज चुनेंगे। मेरिट के अनुसार एडमिशन नहीं मिलेगा। प्लेसमेंट में देरी भी हो सकती है। 80% कॉलेज पोर्टल पर नहीं दिख रहे। इससे हजारों छात्रों का करियर प्रभावित होगा। DTE काउंसलिंग विवाद से प्रवेश सत्र अव्यवस्थित हो सकता है।
खाद घोटाला; मार्कफेड ने फर्टिलाइजर कंपनियों से ऊंची कीमत पर की खाद खरीदी
भोपाल की अरेरा कॉलोनी की शांति निगल रहा कमर्शियल कारोबार, घर हुए गायब, हर गली बनी बाजार
उच्च शिक्षा विभाग सहायक प्राध्यापकों के संदिग्ध दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच में नाकाम
16 साल पुराना सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद सुलझा, जिला अदालत में पेश हुआ समझौता
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj